Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pet Care Tips: क्या आपका पेट भी है बीमार? इन सामान्य संकेतों से करें इसकी पहचान

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 11:22 AM (IST)

    घर में किसी पालतू को रखना बेहद जिम्मेदारी वाला काम होता है। इन बेजुबान जानवरों की बिल्कुल छोटे बच्चे की देखभाल करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप अपने पेट की बीमार होने के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो इन संकेतों की मदद ले सकते हैं।

    Hero Image
    इन छह संकेतों से पता करें कि आपका पेट बीमार है या नहीं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pet Care Tips: इन दिनों लोगों का जानवरों को लेकर प्यार काफी बढ़ता जा रहा है। एनिमल्स के लिए बढ़ते इसी प्यार के चलते आजकल लोगों के बीच पेट्स रखने का चलन भी काफी बढ़ गया है। लेकिन पेट्स पालना एक बेहद जिम्मेदारी भरा काम होता है। अगर आप अपने घर में किसी कुत्ते या बिल्ली को रख रहे हैं, तो आपको उनका ध्यान बिल्कुल एक बच्चे की तरह रखना पड़ता है, जो अपनी समस्याएं और भावनाएं बोलकर व्यक्त नहीं सकते हैं। ऐसे में पेट्स के बीमार होने के बारे में पता लगाना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपको भी अपने पेट्स की बीमारी के बारे में पता लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सामान्य संकेतों के बारे में, जिनकी मदद से आप आसानी से यह पता लगा पाएंगे कि आपका पेट बीमार है या नहीं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में-

    अत्यधिक प्यास या पेशाब लगना

    अगर आपका पालतू जानवर सामान्य से अधिक पानी पी रहा है या उसे बार-बार पेशाब जाने की जरूरत पड़ रही है, तो यह संकेत है कि वह बीमार है। यह संकेत मूत्र पथ के संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करता है।

    भूख में परिवर्तन

    अगर आप अपने पेट के खाने की आदत में बदलाव नोटिस कर रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। अगर आपका पालतू सामान्य से काफी कम या ज्यादा खा रहा है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

    सुस्ती

    सुस्ती भी आपके पालतू के बीमार होने का संकेत हो सकता है। अगर आपका पेट सामान्य से ज्यादा धका हुआ है या उसकी ऊर्जा स्तर में आपको कमी नजर आ रही है, तो यह दर्शाता है कि आपका पेट बीमार है।

    उल्टी या दस्त

    खाने में गड़बड़ी या मौसम में बदलाव के कारण आपके पालतू को कभी-कभी उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होना चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

    व्यवहार में बदलाव

    अगर आपका पालतू जानवर असामान्य रूप से आक्रामक हो गया है या फिर आपके प्यार-दुलार पर ज्यादा रिएक्ट नहीं कर रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं।

    खांसी या छींक आना

    अगर आपके पालतू को लगातार खांसी या छींक की समस्या बनी हुई है, तो यह श्वसन संक्रमण या किसी एलर्जी का संकेत हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik