विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करियर डेवलपमेंट : कौशल से बढ़ाएं अपनी क्षमता, जानें इसके लिए क्‍या करें

By Dheerendra PathakEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 05:34 PM (IST)

करियर डेवलपमेंट सही दिशा में आगे बढ़ने और करियर में लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। लेकिन इसके ...और पढ़ें

करियर डेवलपमेंट से मतलब है- नई स्किल सीखना, काम में उद्देश्य खोजना और आगे बढ़ने की प्रक्रियाओं को फालो करना।
करियर डेवलपमेंट से मतलब है- नई स्किल सीखना, काम में उद्देश्य खोजना और आगे बढ़ने की प्रक्रियाओं को फालो करना।

विवेक कुमार सिंह। अक्सर इंटरव्यू में यह सवाल जरूर पूछा जाता है कि आप अगले पांच साल में खुद को कहां देखते हैं। लेकिन कम ही उम्‍मीदवार इस सवाल का उपयुक्त जवाब दे पाते हैं। यदि आपको नियोक्‍ता कंपनी के इंटरनल प्रमोशन स्ट्रक्चर की पहले से जानकारी नहीं है, तो निश्चित रूप से यह जवाब देने में आपको थोड़ी मुश्किल पेश आएगी। वैसे, इस सवाल के जवाब के बारे में सोचने से पहले यह सोचना ज्‍यादा जरूरी है कि आपको किस जाब या इंडस्ट्री में दिलचस्‍पी है, कौन-सी कंपनी आपके लिए सही फिट होगी, क्या आप उस जाब/कंपनी के लिए हर तरह से तैयार हैं.. इत्‍यादि। जब एक बार आप यह तय कर लें कि आप कहां जाना चाहते हैं, तब फिर अपने करियर डेवलपमेंट पर काम करना शुरू कर सकते हैं। करियर डेवलपमेंट से मतलब है- नई स्किल सीखना, अपने काम में उद्देश्य खोजना और अपने करियर में आगे बढ़ने की प्रक्रियाओं को फालो करना। वैसे यह एक आजीवन चलती रहने वाली प्रक्रिया है।

क्यों महत्वपूर्ण है करियर डेवलपमेंट : करियर डेवलपमेंट सही दिशा में आगे बढ़ने और करियर में लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। लेकिन इसके लिए सावधानीपूर्वक एक योजना बनाकर चलने की जरूरत होती है। दरअसल, जैसे हमारा जीवन चक्रीय है, उसी प्रकार हमारा करियर भी चक्रीय होता है। करियर डेवलपमेंट के इन

चरणों को समझने से आपको अपने करियर का रास्ता खोजने और उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। चाहे आप कालेज पासआउट हों या फिर करियर में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हों, ये चरण आपको जिंदगी के इन दोनों पड़ावों में हमेशा काम आएंगे।

● विकल्पों का सही परीक्षण : करियर डेवलपमेंट प्रक्रिया के दौरान कुछ लोग बहुत अधिक विकल्पों को देख कर दुविधा में पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसी नौकरी ढूंढ़ना चाहते हैं जिसमें आपकी दिलचस्‍पी हों, तो सही करियर विकल्‍प की खोज करियर डेवलपमेंट प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती है। करियर विकल्पों

का परीक्षण करने के कई तरीके हैं, जैसे कि नये अवसरों के लिए हमेशा तैयार रहें। ऐसा करते हुए आप एक ऐसे करियर विकल्‍प को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। क्‍योंकि यह जरूरी नहीं है कि आपके करियर की राह हमेशा एक सीधी रेखा जैसा ही होगी। तब उस स्थिति में करियर में बदलाव की

योजना बनाना हमेशा आसान नहीं होता है। उस समय यही महत्वपूर्ण होता है कि आप उस पड़ाव को कितनी हिम्मत से पार करते हैं, यह भी हो सकता है कि मुश्किल लगने वाला वही पड़ाव आपको जोरदार सफलता की ओर ले जाए।

● स्किल डेवलपमेंट: करियर में आगे बढ़ने के लिए बदलते समय के अनुसार नई-नई स्किल सीखना जरूरी होता है। यह आपको मार्केट में प्रासंगिक बनाए रखता है। यही स्किल सेट और अनुभव आपके करियर आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करते हैं, आपको आगे बढ़ाते हैं। मान लीजिए कि आप एक कंटेंट राइटर हैं, लेकिन आप अपने पेशे के साथ थोड़ा प्रयोग करना चाहते हैं, तो आप रिसर्च या जर्नलिज्म फील्ड में भी जा सकते हैं, क्योंकि आपको रिसर्च करने और कंटेंट लिखने का अनुभव पहले से है। लेकिन यदि आप डिजिटल मार्केटिंग में जाना चाहेंगे, तो उसके लिए इसकी जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए या तो आपको कोई कोर्स करना होगा या यह भी हो सकता है कि कोई कंपनी आपको इंटर्न के तौर पर रखकर वह काम सिखा दे। ऐसे में दोनों ही स्थितियों में हासिल की गई स्किल करियर के हर पड़ाव में बहुत काम आएगी। जब आपको लगे कि रोजगार के नये अवसरों के लिए अब पर्याप्त रूप से कुशल हो चुके हैं, तो फिर प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के लिए अपने नियोक्‍ता से बात करें। यदि वर्तमान जाब में आपको विकास की संभावना नहीं दिख रही है, तो नई नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।

करियर के नये अवसर तलाशने के कुछ कारगर टिप्स

-लिंक्डइन पर एक्टिव हो जाएं। इससे आप अन्य कंपनियों के रिक्रूटर्स के संपर्क

में आसानी से आ सकते हैं।

-हायरिंग के अपडेट्स पाने के लिए अपनी ड्रीम कंपनियों की वेबसाइट व इंटरनेट

मीडिया हैंडल्स को नियमित रूप से चेक करते रहें।

-अपने फील्ड के अनुभवी लोगों से जुड़ें व उनसे बात करें। वे यह सुनकर/देखकर

उत्साहित होंगे कि आप अपनी भूमिका में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हैं और वे आपको

ज्‍यादा बेहतर गाइडेंस देंगे।

-विवेक कुमार सिंह

सीईओ, करियरएरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।