Move to Jagran APP

National Pet Day 2022: क्यों मनाया जाता है नेशनल पेट डे, जाने इसका उद्देश्य और इतिहास

National Pet Day 2022 हर साल नेशनल पेट डे मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य अपनी बिजी जिंदगी में से कुछ पल उन पालतू जानवरों के लिए निकालना है जो बिना किसी शर्त के हमसे प्यार करते हैं।

By Poonam MehtaEdited By: Published: Mon, 11 Apr 2022 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2022 01:14 PM (IST)
National Pet Day 2022: क्यों मनाया जाता है नेशनल पेट डे, जाने इसका उद्देश्य और इतिहास
National Pet Day 2022: क्यों मनाया जाता है नेशनल पेट डे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Pet Day 2022: हर साल 11 अप्रैल 'नेशनल पेट डे यानी राष्ट्रीय पालतू दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन पालतू जानवरों के लिए है जो आपके हर सुख और दुख को समझते हैं और आपके साथ खड़े रहते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने पालतू जानवरों और सड़क पर मौजूद जानवर को प्यार और देखभाल करने के प्रति जागरूक करना है।

loksabha election banner

हम अक्सर देखते हैं कि लोग अपने पालतू जानवरों का तो ख्याल रख लेते हैं लेकिन सड़क पर घूमने वाले जानवरों पर कोई ध्यान नहीं देता। उन्हें लोग प्यार करने से कतराते हैं। यूं तो हम किसी व्यक्ति और जानवर के बीच के संबंध को शब्दों में बयां नहीं कर सकते लेकिन वह आपके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। पेट्स आपके बच्चों जैसे हो जाते हैं जिनके बिना रह पाना आपके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। 

पालतू जानवर भगवान की वो अद्भुत रचना है, जो अपने मालिकों के साथ कभी विश्वासघात नहीं करते। पालतू जानवर हमारे जीवन में एक सार्थक भूमिका निभाते हैं। हर साल, 11 अप्रैल को अमेरिका में राष्ट्रीय पालतू दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, लोग अपने व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकाल कर अपने पालतू जानवरों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।

नेशनल पेट डे की शुरुआत कोलीन पेज ने 2006 में की थी। इस दिन का मुख्य उद्देश्य हमारे घरों में या बाहर हमारा इंतजार कर रहे जानवरों के लिए जन जागरूकता पर प्रकाश डालना है। साथ ही इस दिन हमारे जीवन में पालतू जानवरों द्वारा लाए जाने वाले आनंद का जश्न मनाया जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से अमेरिका में मनाया जाता है, लेकिन अन्य देशों में भी इसकी लोकप्रियता काफी है।

National Pet Day 2022: महत्व

विशेषज्ञों के अनुसार, पालतू जानवर रखने से आपके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इनकी घर पर मौजूदगी और प्यार आपको अपनेपन का अहसास कराती है। इसके अलावा, वे आपके दिल और दिमाग को सुकून पहुंचाते हैं, जो आश्चर्यजनक रूप से खुशी पैदा करता है और तनाव को कम करता है।

Picture Courtesy: freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.