Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Narsimha Jayanti 2020: प्रियजनों और भक्तों को इन मैसेज के साथ दें नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 06 May 2020 07:30 AM (IST)

    Narsimha Jayanti 2020 आज भगवान विष्णु के चौथे अवतार माने जाने वाले नरसिम्हा की जयंती मनाई जा रही है। दक्षिण भारत में ये अतिपूज्य हैं तो इस दिन को बनाए ...और पढ़ें

    Hero Image
    Narsimha Jayanti 2020: प्रियजनों और भक्तों को इन मैसेज के साथ दें नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं

    संपूर्ण जगत के पालनहर्ता भगवान विष्णु के चौथे अवतार कहे जाने वाले भगवान नृसिंह की जयंती कई मायनों में खास है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने नृसिंह का अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था और भक्त प्रह्लाद को उसके दुष्ट पिता से बचाया था। नृसिंह जयंती हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल 6 मई 2020 यानि आज मनाई जा रही है। नृसिंह का आधा रूप मनुष्य का है और आधा शेर का। दक्षिण भारत में तो वैष्णव संप्रदाय के लोग विपत्ति के समय रक्षा करने वाले देवता के रूप में नृसिंह भगवान की पूजा करते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नृसिंह जयंती विशेज in Hindi 

    1. नरसिम्हा से ही श्रृष्टि हैं, नरसिम्हा से ही शक्ति हैं,

    अति आनन्द सिर्फ़ नरसिम्हा भक्ति हैं,

    कहने की जरूरत नहीं, आना ही बहुत हैं,

    नरसिम्हा भक्ति में तेरा शीश झुकाना ही बहुत हैं।

    2. जंगल में रहो या बस्ती में,

    लहरों में रहो या कश्ती में,

    भीड़ में रहो या अकेले में,

    सदा मस्त रहो नृसिंह की भक्ति में.

    नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं।

    3. भगवान नृसिंह का चिंतन सदा मन में रहे,

    उनके चरणों में सदा मेरा ध्यान रहे,

    चाहे जीवन में दुख आए या सुख रहे,

    होंठों पर सदा भगवान नृसिंह का नाम रहे।

    नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं।

    4. दिखावे की दुनिया से थोड़ा दूर रहता हूं मैं,

    इसलिए नरसिम्हा भक्ति में चूर रहता हूं मैं,

    भक्तों को चिंता नहीं होती है काल की,

    क्योंकि उन पर कृपा होती हैं नरसिम्हा की।

    शुभ नरसिम्हा जयंती

    5. हो नरसिम्हा तुम धरा के,

    हल सुदर्शन तुम्हारा !!

    बिन शेष-शैया के ही,

    होता दर्शन तुम्हारा !!

    पत्थर को पूजने वाले,

    क्या समझेंगे मोल तेरा !!

    माँ भारती के ज्येष्ठ सुत,

    तुझको नमन हमारा !!

    6. मां की ज्योति से प्रेम मिलता है,

    सबको दिलों का मर्म मिलता है,

    जो भी जाता है नरसिम्हा के द्वार,

    कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

    शुभ नरसिम्हा जयंती।

    7. बैरागी बने तो जग छूटे,

    सन्यासी बने तो छूटे तन,

    नरसिम्हा से प्रेम हो जाये

    तो छूटे आत्मा के सब बन्धन.