Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Masala Dosa History: मसाला डोसा का बड़ा दिलचस्प है इतिहास, जानिए इस लजीज डिश की कैसे हुई शुरुआत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 22 Jun 2023 08:10 PM (IST)

    Masala Dosa History मसाला डोसा का इतिहास काफी दिलचस्प है। इसे बनाने की शुरुआत 5वीं सदी में हुई थी। इस व्यंजन का जिक्र तमिल साहित्य में भी है। डोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार होता है। पहली बार शाही रसोइयों ने राजा के आदेश पर इसे बची हुई सब्जियों में मसाले मिलाकर बनाया था। तो आइए जानते हैं मसाला डोसा का क्या है इतिहास।

    Hero Image
    Masala Dosa History: जानिए क्या है मसाला डोसा का इतिहास

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Masala Dosa History: भारत दुनियाभर में खानपान के मामले में आकर्षण का केंद्र रहा है। विदेशी यहां के व्यंजनों की तारीफ करते नहीं थकते। भारतीय व्यंजनों का अलग ही स्वाद होता है। इन्हीं व्यंजनों में शामिल है मसाला डोसा। यह साउथ इंडिया की पॉपुलर डिश है। इस व्यंजन का लुत्फ भारत के हर कोने में उठा सकते हैं। खासकर लोग इसे स्ट्रीट फूड के रूप में खाना पसंद करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब गरमागरम मसाला डोसा को सांभर और चटनी के साथ केले के पत्ते पर परोसा जाता है, तो स्वाद के साथ-साथ इस डिश की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। इस लजीज साउथ इंडियन डिश को देखते ही हमारी भूख कई गुना बढ़ जाती है। यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस व्यंजन को लोग अब आसानी से घर पर भी बना लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह व्यंजन भारत के लोगों तक कैसे पहुंचा?

    मसाला डोसा का क्या है इतिहास?

    इतिहासकारों के अनुसार, मसाला डोसा का जिक्र 5वीं सदी में मिलता है। कर्नाटक के उड्डपी के आस-पास की गलियां डोसे के लिए फेमस थीं। इस व्यंजन का जिक्र तमिल साहित्य में भी है। यह व्यंजन बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होता है। तो वहीं मसाला डोसा का अलग रूप मैसूर मसाला डोसा का इतिहास मैसूर के महाराजा वडयार से जुड़ा है।

    मैसूर मसाला डोसा का इतिहास बड़ा दिलचस्प है। कहा जाता है कि वहां के राजा ने मैसूर पैलेस में एक उत्सव का आयोजन करवाया था। इस उत्सव के अंत में बहुत सारा खाना बच गया था। राजा इस खाने की बर्बादी नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने शाही रसोइयों से इसका हल निकालने को कहा। तब उन्होंने बची हुई सब्जियों को मसाले में मिलाकर डोसा बनाने की खोज की।

    दुनिया के टॉप 10 व्यंजनों में शामिल है मसाला डोसा

    साल 2012 में मसाला डोसे को दुनिया के टॉप 10 लज़ीज़ व्यंजनों में शामिल किया गया था। तो अगर आपने अभी तक इस व्यंजन को नहीं चखा है, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

    comedy show banner
    comedy show banner