Mahatma Gandhi Death Anniversary 2021: युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं राष्ट्रपिता गांधी के ये 10 अनमोल विचार
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2021 गांधी जी ने महज सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल देश को ब्रिटिश हुकूमत की चुंगल से आजाद करवाया बल्कि देश के पुनरोउत्थान में अहम भूमिका निभाई। आज देश गांधी जी के मार्ग दर्शनों पर चलकर प्रगति की राह पर अग्रसर है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mahatma Gandhi Death Anniversary 2021: आज शहीद दिवस है। आज के दिन 30 जनवरी, 1948 ई को (नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी) पंचतत्व में विलीन हो गए थे। अत: गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया जाता है। देश और दुनिया आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्य तिथि पर याद कर रहा है। सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी पूरी दुनिया के लिए आदर्श हैं। लोग आज भी उन्हें हृदय से याद करते हैं और विषम परिस्थितियों में गांधी जी के विचारों का अनुसरण करते हैं। इससे उनकी मुश्किलें आसान हो जाती हैं। कई मौके पर लोगों को कहते सुना है कि सिर्फ गांधी जी के विचारों का फॉलो करने से उनके उनके जीवन में व्यापक बदलाव हुआ है। गांधी जी को बापू, महात्मा और राष्ट्रपिता समेत कई नामों से पुकारा जाता है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 ई को गुजरात राज्य के पोरबंदर शहर में हुआ था और गांधी जी ने महज सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल देश को ब्रिटिश हुकूमत की चुंगल से आजाद करवाया, बल्कि देश के पुनरोउत्थान में अहम भूमिका निभाई। आज देश गांधी जी के मार्ग दर्शनों पर चलकर प्रगति की राह पर अग्रसर है। गांधी जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। महज उनके पदचिन्हों पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन में कामयाब हो सकता है। आइए, गांधी जी के उन अनमोल विचारों को जानते हैं, जिन्हें अपनाने से जिंदगी बदल सकती है-
1.
चरित्र की शुद्धि ही ज्ञान पाने का उद्देश्य होना चाहिए।
2.
भूल करने में पाप तो है ही परन्तु उसे छुपाना उससे भी बड़ा पाप है।
3.
काम की अधिकता नहीं बल्कि अनियमितता व्यक्ति को मार डालती है।
4.
जो लोग अपनी तारीफ के भूखे होते हैं वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।
5.
कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।
6.
कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं वही कुछ लोग जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।
7.
अपने लक्ष्य में दृढ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर भी इतिहास के रुख को बदल सकता है।
8.
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन।
9.
पैसा अपने-आप में बुरा नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है. किसी ना किसी रूप में पैसे की जरुरत हमेशा रहेगी।
10.
अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत है। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।