Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना के प्रति सतर्क करने के लिए रेस्टोरेंट ने बनाया मास्क की शक्ल का परांठा

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jul 2020 04:50 PM (IST)

    मदुरै के एक होटल में मास्क के शेप का परांठा बनाया जा रहा है ताकि लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया जा सके। मास्क परांठा इस होटल में आकर्षण का ...और पढ़ें

    Hero Image
    कोरोना के प्रति सतर्क करने के लिए रेस्टोरेंट ने बनाया मास्क की शक्ल का परांठा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना ने जिंदगी के हर क्षेत्र में बदलाव ला दिया है। इससे बचने के लिए लोगों को सख्ती से मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। कई लोगों ने एहतियात के तौर पर मास्क के अलावा हेडगियर भी पहनने शुरू कर दिया हैं। इसके अलावा मास्क पहनने के लिए कई संगठन जागरुकता अभियान भी चला रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को मास्क के प्रति जागरूक बनाने के लिए टी-शर्ट, पेंट, शॉट्र्स इत्यादि पर मास्क पहनने का संदेश लिखा जाने लगा है। अब इस अभियान में एक चीज और जुड़ गई है। मंदिरों के शहर तमिलनाडु के मदुरैई में एक होटल ने मास्क के आकार का परांठा बनाया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसका नाम ‘मास्क परांठा’ रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे बनाने वाले के एल कुमार कहते हैं कि मेरे दिमाग में यह ख्याल मंगलवार सुबह को ही आया और मैंने इसे तभी से बनाना शुरू कर दिया। इसमें किसी तरह की अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं है। कुमार ने बताया कि ‘मास्क परांठा’ को हमने अपने रेस्टोरेंट की सभी चेन में बनाना शुरू कर दिया है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

    लोगों में जागरुकता के लिए पहल

    मदुरै में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु में चेन्नई के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मामले मदुरै जिले में ही हैं। उन्होंने बताया कि ‘मास्क परांठा’ बनाने का उद्येश्य लोगों में मास्क के प्रति जागरुकता पैदा करना है ताकि महामारी के प्रसार को रोका जा सके। कुमार ने कहा कि महामारी को रोकने के लिए किसी भी तरह की जागरुकता का महत्व काफी मायने रखता है। कुमार ने बताया कि एक तरफ जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं दूसरी तरफ ज्यादातर लोगों को बिना मास्क लगाए ही शहर में घूमते हुए देखा जा सकता है। इसलिए मैंने सोचा कि अपने रेस्टोरेंट के माध्यम से मास्क पहनने के महत्व को समझाया जाए।

    पराठे को देखकर बच्चे उत्साहित

    मदुरै में लॉकडाउन अभी भी जारी है लेकिन 8 जून और 23 जून से राज्य में कुछ कुछ ढील दी गई है। इसके बाद कुछ रेस्टोरेंट खुलने शुरू हुए है। हालांकि ज्यादातर रेस्टोरेंट से लोग फूड को पैक कराकर ही ले जा रहे हैं। के एल कुमार ने कहा कि कई लोग बिना मास्क के ही रेस्टोरेंट आ जाते हैं, उन्हें मास्क पहनाने में कभी-कभी बहस भी करनी पड़ती है। जिनके पास मास्क नहीं होता, उन्हें हम एक फ्री में देते हैं। उन्होंने बताया कि इस पराठे में सब कुछ वहीं रहता है जो अन्य पराठे में होते हैं। इस पराठे को देखकर बच्चों में काफी उत्सुकता बनी रहती है। 

                               Written By Shahina Noor