Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leap Year Essays Ideas: लीप ईयर पर आप तैयार कर सकते हैं इन विषयों पर निबंध

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 29 Feb 2020 03:53 PM (IST)

    Leap Year Essays Ideas इस वर्ष 2020 का साल लीप ईयर है इस साल फरवरी माह में 28 के बजाय 29 दिन होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि लीप ईयर क्या होता है?

    Leap Year Essays Ideas: लीप ईयर पर आप तैयार कर सकते हैं इन विषयों पर निबंध

    Leap Year Essays Ideas: इस वर्ष 2020 का साल लीप ईयर है, इस साल फरवरी माह में 28 के बजाय 29 दिन होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि लीप ईयर क्या होता है? लीप ईयर हमेशा हर चार साल पर एक बार आता है। यह पृथ्वी की सूर्य की परिक्रमा से जुड़ा हुआ है। पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है, जिस कारण से दिन-रात होते हैं, उससे ही महीने और फिर साल बनते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य की परिक्रमा में लगने वाले समय से ही लीप ईयर की गणना होती है। पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा करने में 365 दिन और करीब 6 घंटे का समय लेती है। अमूमन एक वर्ष में 365 दिन होते हैं, लेकिन लीप ईयर में 366 दिन होते हैं। पृथ्वी के परिक्रमा समय में लगभग 6 घंटे का समय हर वर्ष में शेष बचता है, व​ह हर चार वर्ष में जुड़कर 1 पूर्ण दिन हो जाता है। इस कारण से हर चौथा साल 366 दिन का हो जाता है, जिसमें फरवरी 28 की जगह 29 दिनों का होता है। 366 दिन के वर्ष को ही लीप ईयर कहते हैं।

    वर्ष 2020 एक लीप ईयर है। लीप ईयर पर आप स्पीच या निबंध तैयार करना चाहते हैं तो हम आपको लीप ईयर से जुड़े उन विषयों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आप तैयारी कर सकते हैं।

    1. लीप ईयर की गणना

    लीप ईयर की गणना किस प्रकार से होती है और यह सूर्य की परिक्रमा से कैसे जुड़ी हुई है। इस विषय पर आप निबंध तैयार कर सकते हैं, जिसमें आप विस्तृत तरीके से मौसम परिवर्तन, दिन-रात के होने आदि के बारे में बता सकते हैं। दूसरी बात यह है कि जिस वर्ष को 4 से भाग देने पर शून्य आता है, वह लीप ईयर होता है। जैसे 2020 को 4 से भाग देने पर शेष शून्य आता है।

    2. फरवरी में ही बढ़ता है एक दिन

    आपको पता है कि साल के 12 महीनों में कुछ 30 दिन के और कुछ 31 दिन के होते हैं, लेकिन फरवरी में 28 दिन होते हैं। लीप ईयर के समय बढ़ने वाला एक दिन फरवरी में जुड़ता है और व​ह 29 दिनों का हो जाता है। दरअसल फरवरी के कुल दिन 28 हैं, अगर उसमें एक दिन जुड़ता है तो वह 29 हो जाता है, इससे बाकी के महीनों के दिन प्रभावित नहीं होते हैं।

    3. 29 फरवरी को पैदा हुए प्रभावशाली लोग

    29 फरवरी को किन प्रभावशाली लोगों का जन्म हुआ था, उनके बारे में आप बता सकते हैं। ऐसे में लोगों में देश प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का भी नाम शामिल है। ऐसे लोग चार वर्ष में एक बार ही अपना जन्मदिन मना पाते हैं।

    4. लीप ईयर का आपकी जिंदगी पर असर

    लीप ईयर आने से एक कर्मचारी को फरवरी माह में 28 के बजाय 29 दिन काम करना होता है, जबकि वह सामान्य वर्ष में 28 दिन का वेतन लेता है। ऐसे ही जो व्यक्ति 29 फरवरी को जन्मा है, उसे अपना 25वां जन्मदिन मनाने के लिए 100 साल का होना होगा।

    5. लीप ईयर के प्रारंभ होने का इतिहास

    इटली के शासक जूलियस सीजर के शासन में जो कैलेंडर प्रयोग होता था उसमें एक वर्ष में 355 दिन होते थे। लेकिन कुछ खामियों के कारण उसमें परिवर्तन किया गया। फिर एक वर्ष में 365 दिन और हर 4 वर्ष पर 1 दिन जोड़कर 366 दिन का एक वर्ष करने का प्रस्ताव आया, जिसे मान लिया गया। इतिहास से जुड़े इस किस्से पर भी आप निबंध तैयार कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner