Pakora vs Bhajiya: एक दूसरे से काफी अलग हैं पकौड़े और भजिए, क्या आप जानते हैं इनके बीच का अंतर?
Pakora vs Bhajiya कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे कि पकौड़े और भजिए तो एक ही होते हैं? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो बिल्कुल गलत है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि पकौड़े और भजिए दोनों अलग-अलग डिश है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pakora vs Bhajiya: पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज़ काफी बदला हुआ है। हर कोई अप्रैल और मई के महीने में सूरज की तपिश को लेकर डरा हुआ था, लेकिन गरजते मेघों ने कई दिनों से सूरज की किरणों पर पानी फेर दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश को देख हर किसी का पकौड़े और भजिए खाने को मन ललचा रहा होगा। कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे कि पकौड़े और भजिए तो एक ही होते हैं? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं, तो बिल्कुल गलत है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि पकौड़े और भजिए दोनों अलग-अलग डिश है।
पिछले कुछ सालों में भारत में वेस्टर्न फूड का कल्चर काफी ज्यादा बढ़ा है। लेकिन कुछ डिशेज ऐसी हैं, जिनका क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है। इनमें से एक है पकौड़े और भजिए। जब इस डीप फ्राइड डिश की बात आती है, तो इनमें सबसे लोकप्रिय है प्याज के पकौड़े, जिससे हर कोई परिचित है और हर किसी का पसंदीदा भी है। इसके अलावा भी कई ऐसी सब्जियां हैं, जिसे डीप फ्राई कर के अपनी पसंदीदा चटनी या फिर चाय के साथ लुत्फ उठाया जा सकता है।
प्याज भाजी क्या है?
आमतौर पर भाजी में बहुत कम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद वे स्वाद से भरपूर होते हैं। भाजी बनाने के लिए आमतौर पर हल्दी, थोड़ी मिर्च, नमक और काली मिर्च का उपयोग होता है, ताकि एक सामान्य तीखापन रहे।
भाजी, किसी भी प्रकार की सब्जी से बन सकती है। इसे बनाने के लिए सब्जियां बारीक कटी हुई होनी चाहिए। इसके बाद कटी हुई सब्जियों को बेसन और थोड़े-से पानी में मिलाकर डीप फ्राई करने के लिए तैयार गाढ़ा बैटर तैयार किया जाता है।
चूंकि भाजी में कम से कम मसाले का प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसमें अधिकांश स्वाद इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी से आता है। चाहे वो प्याज हो या फिर आलू। इस डिश को खट्टी चटनी के साथ परोसा जाता है।
पकौड़ा क्या है?
आमतौर पर पकौड़े बनाने के लिए ढेर सारे मसालों का इस्तेमाल होता है। पकौड़े बनाने के लिए अंडे से लेकर मीट तक का इस्तेमाल किया जा सकता है (जैसे कि चिकन पकौड़े या मछली में पकौड़े)। पकौड़े तैयार करने के लिए बेशक सब्जियों का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें सबसे लोकप्रिय है प्याज के पकौड़े। लेकिन इसे बनाने के लिए कौन-से मसाले का इस्तेमाल किया जा सकता है इसकी कोई वास्तविक सीमा नहीं है। कुछ लोग हल्दी और मिर्ची के साथ अजवाइन का भी इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसमें अन्य मसाले भी जोड़ते हैं।
पकौड़े बनाने के लिए मेन इंग्रीडिएंट को छोटे टुकड़ों में काटा जा सकता है, लेकिन यह आवश्यक नहीं है। अगर आपका मेन इंग्रीडिएंट बैटर में आराम से कवर हो सकता है इसका साइज पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। इस डिश को पुदीना या टमाटर की चटनी के साथ परोसा जा सकता है।
भाजी और पकौड़े में अंतर
स्वाद - भाजी में मसाले कम से कम रखे जाते हैं, जबकि पकौड़े अक्सर तरह-तरह के मसालों के स्वाद से भरे होते हैं।
आकार - भाजी साधारण होते हैं, इसलिए उन्हें एक विशेष आकार दने की आवश्यकता नहीं होती। दूसरी ओर पकोड़े तलने से पहले उसे एक गोल आकार दिए जाते हैं।
बैटर - पकौड़े को तलने पर गोल आकार रखने के लिए बैटर को काफी गाढ़ा और स्थिर होना चाहिए। यही कारण है कि आमतौर पर बैटर को सख्त बनाने के लिए फ्रिज में रखने से पहले उसमें अंडा मिलाया जाता है। वहीं भाजी बैटर बस इतना गाढ़ा होना चाहिए ताकि वह मेन इंग्रीडिएंट पर चिपक जाए।
भाजी
भाजी को किसी भी तली हुई सब्जियों के साथ तैयार किया जा सकता है। भाजी, भारत में केरल, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक लोकप्रिय स्नैक फूड है, यह पाकिस्तान और त्रिनिदाद और टोबैगो में भी काफी लोकप्रिय है। भाजी आपको सड़क के किनारे स्टॉल्स पर मिल जाएंगी।
पकौड़ा
पकौड़े को सब्जी के अलावा कभी-कभी मीट और चिकन के साथ भी तैयार किया जा सकता है। पकौड़ा, भारतीय उपमहाद्वीप से उत्पन्न होने वाला एक मसालेदार स्नैक है। इस डिश को सड़क किनारे टपरी से लेकर दुनिया भर के रेस्टोरेंट्स में भी परोसा जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।