Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Most Smelliest Fruit: दुनिया का सबसे बदबूदार फल है 'डूरियन', कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 09:01 AM (IST)

    Most Smelliest Fruit दुनियाभर में कई तरह के अलग-अलग फल आते हैं। जिनमें से कुछ अपने स्वाद तो कुछ अपने भरपूर फायदों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि एक ऐसा फल भी है जो अपनी बदबू और ऊंचे दाम के लिए भी जाना जाता है।

    Hero Image
    Most Smelliest Fruit: दुनिया का सबसे बदबूदार फल है 'डूरियन' की कीमत कर देगी हैरान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Most Smelliest Fruit: किसी भी खाने की चीज के स्वाद के अलावा उसकी खुशबू भी लोगों को अट्रैक्ट करती है। पॉपुलर फूड्स की सिर्फ खुशबू ही आपकी भूख को बढ़ा देती है। वहीं, फलों की खुशबू बताती है कि वे पूरी तरह से पक चुके हैं, ताजा हैं और स्वाद में कैसे हैं। जैसे आम की खुशबू आते ही आपके लिए खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है या फिर घर पर आपकी पसंदीदा डिश बन रही हो, तो आप फौरन खाने के लिए तैयार हो जाते हैं। वहीं, खाने में बदबू आपको अट्रेक्ट नहीं करती, बल्कि आप उसे फौरन फेंक देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे फल के बारे में जो बेहद बदबूदार होता है, लेकिन खाने में टेस्टी और आसमान छूती कीमत। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बदबूदार फल को खाने से सेहत को कई तरह से फायदे भी मिलते हैं।

    दुनिया का सबसे बदबूदार फल है यह

    एक फल जिसे दुनिया का सबसे बदबूदार फ्रूट माना जाता है, उसे डूरियन के नाम से जानते हैं। यह दिखने में कटहल की तरह लगता है और आमतौर पर दक्षिण पूर्वी एशिया में पाया जाता है। इस फल के अंदर का हिस्सा पीले रंग का होता है और इसकी ऊपरी स्किन कांटेदार होती है। यह इतनी धारदार होती है कि उंगली से खून आ सकता है। इस फल की बदबू गंदे मोजे की तरह की होती है। यही वजह है कि इसे ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं।

    यह फल इतना बदबूदार क्यों होता है?

    रिसर्च की मानें, तो इस फल में 44 तरह के अलग-अलग केमिकल कम्पाउंड होते हैं, जो मिलकर इस तरह की गंध का उत्पादन करते हैं। वैज्ञानिकों की मानें, तो फल से आने वाली गंध किसी एक कम्पाउंड की नहीं होती, बल्कि सभी कम्पाउंड का मिश्रण होती है। इस फल में शहद, सल्फर, कैरामल, सूप, सड़े हुए अंड़ों, सड़ी हुई पत्ता गोभी, रोस्टेड प्याज और सड़े हुए फलों की मिली-जुली गंध आती है। यही वजह है कि यह इतना बदबूदार होता है।

    क्या डूरियन पोषक तत्वों से भरा होता है?

    इस फल की गंध इतनी तेज और खराब होती है, कि इसे दुकानों पर अक्सर शीशे के बक्से में रखा जाता है। हालांकि, इस फल को अनोखे स्वाद और पोषक तत्वों के लिए खूब खाया जाता है। डुरियन विटामिन-बी6, सी और ए के साथ फॉलिक एसिड्स से भी भरपूर होता है। यही वजह है कि कई दवाओं में डूरियन का उपयोग भी किया जाता है।

    कीमत भी आपको कर देगी हैरान

    डूरियन एक्ज़ॉटिक फलों में गिना जाता है, जो भारत के हाईएंड बाजारों में ही देखा जा सकता है। भारत में एक अच्छी क्वालिटी के डूरियन की कीमत 4500 से 8500 प्रति किलो है। हालांकि, अभी तक का सबसे महंगा डूरियन साल 2019 में 48 हजार डॉलर्स में बिका था, यानी करीब 40 लाख रूपए में। डूरियन की खास बात यह भी है कि इसके हर फल में एक अलग तरह का स्वाद आता है। यह इसके महंगे होने की एक वजह भी है। साथ ही इसकी खेती में देखभाल का स्तर उच्च रखना होता है। इसकी खेती में नल के पानी का इस्तेमाल जरूरी होता है।

    Picture Courtesy: Pexels