Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फल-सब्जियों को लंबे समय तक रखना चाहते हैं फ्रेश, तो फॉलो करें ये 7 टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 06:53 PM (IST)

    Kitchen Hacks फल-सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए आप इन्हें फ्रिज में रखते हैं। लेकिन कई बार कूलिंग के बावजूद भी ये खराब हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में बताएंगे कि इन्हें फ्रेश रखने के लिए आप क्या तरीके आजमा सकते हैं।

    Hero Image
    Kitchen Hacks: इन टिप्स की मदद से फल-सब्जियां को रख सकते हैं फ्रेश

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क Kitchen Hacks: बिजी लाइफस्टाइल के कारण बाजार से रोजाना ताजे फल-सब्जियां खरीदना आसान काम नहीं है। इसलिए लोग एक साथ ढेर सारे फल-सब्जियां खरीद लेते हैं और फ्रिज में स्टोर करते हैं। लेकिन कई बार कूलिंग के बावजूद भी ये खराब हो जाते हैं। आज इस लेख में फल-सब्जियों को स्टोर करने का सही तरीका बताएंगे। तो आइए जानें, फल-सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान टिप्स।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - अगर आप फलों को स्टोर करना चाहते हैं, तो फ्रिज में रखने से पहले आप इन्हें पेपर टॉवल में लपेट लें। इसके बाद फ्रिज में रखें।

    - फल और सब्जियों को स्टोर करने से पहले इन्हें अच्छी तरह धो लें। इसे किचन टॉवल या किसी साफ कपड़े से सूखा लें। ऐसा करने से आप लंबे समय तक इन्हें फ्रेश रख सकते हैं।

    - हरी पत्तेदार सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आप इन्हें अखबार में लपेटकर रखें। दरअसल ये सब्ज़ियों की एक्स्ट्रा नमी को सोख कर उन्हें खराब होने से बचाता है।

    - सेब को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे मैश बैग में रखकर फ्रिज में रखें। अगर मैशबैग न हो, तो प्लास्टिक के बैग में छोटे-छोटे छेद करके इसे रख सकते हैं।

    - अगर आप केले को फ्रिज में रखते हैं, तो ये जल्दी ही खराब होते हैं। आप इन्हें एयरटाइट प्लास्टिक बैग में पैक करके फ्रिज में रखेंगे, तो ये खराब होने से बच सकते हैं।

    - प्‍याज और लहसुन को स्टोर करना चाहते हैं, तो इन्हें खुली और हवादार जगह पर रखें। गलती से भी इन्हें धूप वाली जगह पर न रखें वरना ये जल्दी ही खराब हो जाएंगे।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik