Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawaharlal Nehru Motivational Quotes: बाल दिवस पर पढ़िए पंडित जवाहरलाल नेहरू के 14 अनमोल विचार

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 01:42 PM (IST)

    Childrens Day 2022 आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचारों को पढ़ें। आप इन विचारों से जिंदगी की कई बाधाओं को दूर कर सकते हैं और जीने की राह आसान लग सकती है।

    Hero Image
    14 November 2022 Children's Day: आज देशभर में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जा रहा है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Children's Day 2022: हर साल पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को देश में बाल दिवस भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री थे। एक महान पॉलिटिशियन होने के साथ-साथ वे एक अच्छे लेखक और वक्ता भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखीं। 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' पंडित नेहरू की सबसे पॉपुलर किताब है। उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। आज बाल दिवस के मौके पर पढें पंडित जवाहरलाल नेहरू के ये फेमस कोट्स-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफल जरूर होता है।

    - सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।

    - बच्चे एक बगीचे में कलियों की तरह होते हैं और उन्हें प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं।

    - तथ्य, तथ्य हैं और आपके नापसंद करने से गायब नहीं हो जाएंगे।

    - संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।

    - बहुत अधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ा है।

    - सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

    -एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बना देती हैं।

    - लोगों की कला उनके मन के विचारों को दर्शाती है।

    - दीवार के चित्रों को बदल कर हम इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं।

    - लोकतंत्र अच्छा है, क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे कहीं गुना खराब हैं।

    - देश की सेवा में होती है नागरिकता।

    - असफलता तब होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।

    - हमारे अंदर सबसे बड़ी कमी यह होती है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम करते हैं।

    Picture Courtesy: Twitter