Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Women’s Day 2022: ऐसे गिफ्ट आइडियाज़ जो बना देंगे आपकी मां, पत्नी या गर्लफ्रेंड का दिन स्पेशल

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Mon, 07 Mar 2022 06:34 PM (IST)

    International Women’s Day 2022 8 मार्च के दिन हर साल महिलाओं को सम्मान और प्यार देने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। साथ ही यह दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी समर्पित होता है।

    Hero Image
    विश्व महिला दिवस 2022: इन 8 गिफ्ट्स की मदद से बनाएं इस दिन को खास

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Women’s Day 2022: हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है, महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अब नज़दीक ही है, तो ऐसे में आप अपनी ज़िंदगी की खास महिला को स्पेशल महसूस कराने के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं। इस दिन, महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं में उनके प्रदर्शन के लिए विश्व स्तर पर सराहा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर चाहे वे घर को संभाल रही हों या फिर किसी ग्लोबल या लोकल संस्था में टॉप पोज़ीशन पर हों। उनके जीवन के सभी चरणों के माध्यम से उनके प्रयासों की सराहना करने के लिए, एक छोटा सा उपहार भी इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके दिन को ख़ास बना देगा।

    महिला दिवस 2022 को खास बनाने के लिए हाज़िर है गिफ्ट आइडियाज़ एक लिस्ट:

    1. डिनर डेट

    अपनी ज़िंदगी की स्पेशल महिला के साथ अच्छा वक्त बिताएं। उनको खुश करने के लिए सबसे अच्छा है कि आप उनके साथ लंच या डिनर के लिए समय निकालें और किसी अच्छे रेस्त्रां लेकर जाएं।

    2. महिला लेखक द्वारा लिखी किताब दें

    ऐसी कई प्रेरक कहानियां हैं, जो हमारे जीवन में महिलाओं को प्रेरणा देती हैं। इसलिए, कुछ महिला लेखक की कहानियों को उपहार में देना आपके प्रिय के जिंदगी में प्रेरणा ला सकती है।

    3. जूलरी

    खूबसूरत हार या फिर बालियां किसी भी महिला की सुंदरता को बढ़ा देता है। तो महिला दिवस पर अपनी करीबी के लिए स्पेशल बनाना है तो उन्हें तोहफे में जूलरी दें।

    4. इयरबड्ज़

    म्यूज़िक किसी की भी ज़िंदगी में सुकून भर देता है। इसलिए अपनी करीबी महिला को तोहफे में इयरबड्ज़ दे सकते हैं। इनके इस्तेमाल से उनका बिगड़ा मूड ठीक हो सकता है।

    5. स्पा डे

    आप उन्हें तोहफे में किसी लक्ज़र सलॉन का स्पा वाउचर दे सकते हैं। स्पा शरीर को आराम देने के साथ मन को सुकून भी पहुंचाता है।

    6. पर्सनलाइज़्ड पेन

    आपको जिसे गिफ्ट देना है उनका नाम पेन में एनग्राव करवा कर दे सकते हैं।

    7. पर्फ्यूम

    अपनी ज़िंदगी की स्पेशल महिला को तोहफे में पर्फ्यूम दे सकती हैं, जिससे वे जब भी इसे इस्तेमाल करेंगी आपको याद करेंगी।

    8. ब्यूटी हैम्पर

    ब्यूटी प्रोडक्ट्स ऐसी चीज़ है जो हर महिला को पसंद होते हैं। तो आप उनके लिए किसी अच्छे ब्रांड या फिर उनकी पसंद के ब्रांड के प्रोडक्स तोहफे में दे सकते हैं।