India Richest Temple: इन भारतीय मंदिरों में हर साल आता है करोड़ों का चढ़ावा, जानें टॉप 5 में किसका नाम शामिल
दुनियाभर में भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर है। यहां मौजूद मंदिर अपनी भव्यता और वास्तुशिल्प के लिए काफी प्रसिद्ध है। इन मंदिरों की लोकप्रियता की वजह से ही हर साल यहां भक्त करोड़ो का दान करते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। India Richest Temple: सोने की चिड़िया कहा जाने वाला भारत दुनियाभर में अपनी परंपराओं और मान्यताओं के लिए काफी मशहूर है। प्राचीन काल से ही यह देश दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र रहा है। अपनी संस्कृति और आस्था की वजह से दुनियाभर के लोग इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं। आस्था का प्रतीक यह देश पुराने समय से अपने मंदिरों के लिए पहचाना जाता है। यहां कई सारे मंदिर मौजूद हैं, जो अपनी भव्यता और वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि हर साल यहां देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी कई सारे भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इतना नहीं मंदिर में माथा टेकने वाले ये भक्त भगवान को लाखों-करोड़ों रुपये का चढ़ावा भी अर्पित करते हैं। भक्तों के इन्हीं चढ़ाने की वजह से देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जो चढ़ावे के मामले एक दूसरे को टक्कर देते हैं, तो आइए जानते हैं भारत के टॉप 5 अमीर मंदिरों के बारे में-
पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम
त्रिवेंद्रम स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर इस सूची में पहले नंबर पर है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 20 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ यह मंदिर देश का सबसे अमीर मंदिर है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर साल 2011 में चर्चा में आया था, जब इसके 6 दरवाजों को खोलने पर इसमें से काफी सारे सोने-हीरे और बहुमूल्य जवाहरात मिले थे। हालांकि, कोर्ट की तरफ से इसके 7वें दरवाजे को खोलने की अनुमति नहीं मिली थी, जहां कथित तौर सबसे ज्यादा धन मौजूद है।
तिरुपति बालाजी मंदिर,आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश का मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर चढ़ावे के मामले में भारत का दूसरा सबसे अमीर मंदिर है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुमाला पर्वत पर स्थित है। अपने चमत्कारों के लिए मशहूर इस मंदिर में हर साल लगभग 650 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
माता वैष्णव देवी मंदिर,जम्मू
जम्मू की वादियों में मौजूद माता माता वैष्णव देवी का मंदिर देश के सबसे अमीर और मशहूर मंदिरों में से एक है। इस लिस्ट में यह मंदिर तीसरे नंबर पर है। जम्मू और कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत श्रुंखला के कतरा में स्थित इस मंदिर में हर साल देश-विदेश से कई लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां हर साल करीब 500 करोड़ रुपये का दान किया जाता है।
सांई बाबा मंदिर, महाराष्ट्र
शिरडी का मशहूर सांई बाबा मंदिर इस सूची में चौथे नंबर पर है। पूरी दुनिया में मशहूर इस मंदिर में हर साल करीब 480 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है। महाराष्ट्र स्थित धार्मिक नगरी शिरडी की पहचान साईं बाबा से ही है।
सिद्धिविनायक मंदिर, महाराष्ट्र
देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भारत का पांचवां सबसे अमीर मंदिर है। प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां आम आदमी से लेकर कई मशहूर हस्तियां तक सिर झुकाने पहुंचती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल यहां करीब 125 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
Picture Courtesy: Instagram
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।