Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Food Safety Day 2023: अगर बीमारियों से रहना है दूर, तो खाने को रखें सुरक्षित, फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 12:59 PM (IST)

    World Food Safety Day 2023 खराब खाने की वजह से लोग गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। ऐसे में वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाने का मकसद लोगों में खाद्द-सुरक्षा के प्रति जागरूक फैलाना है। तो आइए जानते हैं खाने की चीज़ों को कैसे सुरक्षित रखें।

    Hero Image
    World Food Safety Day 2023: इन टिप्स की मदद से फूड्स को रखें सेफ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।World Food Safety Day 2023: हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोग फूड्स की सुरक्षा को लेकर जागरूक हों। हर साल खाने की वजह से होने वाली बीमरियों के कई केसेस सामने आते हैं। इसलिए खानपान की चीजों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है ताकि आप सेहतमंद रहें। ऐसे में आपको फूड सेफ्टी टिप्स बताएंगे। जिनकी मदद से आप खाने की चीज़ों सुरक्षित रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फल-सब्जियां

    कच्ची सब्जियों या फलों को भी लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इन्हें फ्रीज में रख सकते हैं। फ्रीज में रखने से पहले इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें। साफ कपड़ों से सुखा कर ही इन्हें स्टोर करें। लेकिन केले को फ्रीज मे न रखें, ये जल्दी खराब हो जाएंगे।

    अंडे

    कई अंडे को फ्रिज में नहीं रखते हैं। जिससे ये खराब हो जाते हैं। कच्चे अंडे को फ्रेश रखने के लिए आप इन्हें फ्रिज में रख सकते हैं । लेकिन उबले अंडे को स्टोन न करें, इसे तुरंत ही खा लें।

    दूध

    गर्मियों में दूध बहुत जल्दी फट जाता है। आप इसे सुरक्षित करने के लिए सबसे पहले अच्छी तरह उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे फ्रिज में रखें। ऐसा करने से आप इसे गर्मियों में खराब होने से बचा सकते हैं।

    कच्चे मांस-मछली को ऐसे रखें सुरक्षित

    चाहे कच्चा खाना हो या पका खाना, इन्हें सुरक्षित करने के लिए फ्रिज में रखना जरूरी है। हालांकि पके हुए खाने को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। नॉनवेज फूड्स यानी कच्चे मांस-मछली को सुरक्षित करने के लिए फ्रीजर में रखना चहिए।

    जैम और सॉस

    अक्सर लोग जैम और सॉस को बाहर ही रखते हैं। ये चीज़ें बाहर रखने से बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। आप इन्हें फ्रीज में रखकर कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्याज, आलू और लहसुन को सुरक्षित करने के टिप्स

    कई लोग आलू, प्याज और लहसुन को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करने से ये जल्दी खराब हो जाते हैं। ये फ्रिज में बदबू के कारण भी बन सकते हैं। आप इन्हें स्टोर करने के लिए अलग-अलग टोकरी में बाहर रखें।

    मिठाइयों को लंबे समय तक फ्रिज में न रखें

    फ्रिज में मिठाइयां स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। लेकिन इन्हें बहुत लंब समय तक स्टोर न करें। इससे मिठाइयों का स्वाद फीका पड़ने लगता है और सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती हैं।

    Pic Credit: Freepik