Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Drain Fly Remove: सिंक के आसपास घूम रहीं छोटी-छोटी मक्खियों से ऐसे पाएं छुटकारा

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Fri, 26 May 2023 11:04 AM (IST)

    Drain Fly Remove किचन बाथरूम की अच्छी तरह से सफाई के बाद भी पाइप में कुछ गंदगी जमा ही रहती है। जिसके चलते बदबू के साथ मक्खियां पैदा हो सकती हैं। तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इनसे पा सकते हैं आसानी से छुटकारा।

    Hero Image
    Drain Fly Remove: सिंक की मक्खियों से ऐसे पाएं छुटकारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Drain Fly Remove: आपने नोटिस किया होगा कि किचन में सिंक के पास छोटी-छोटी मक्खियां उड़ती रहती हैं, जो नॉर्मल मक्खियों से थोड़ी अलग दिखाई देती हैं, इन्हें ड्रेन फ्लाई (Drain fly), नाली वाली मक्खी या छोटी मोथ मक्खी के नाम से भी जाना जाता है। इनका आकार बहुत छोटा होता है और यह मटमैले भूरे रंग की होती हैं। जो बहुत अच्छे से उड़ नहीं पाती। ये जनरली वॉश बेसिन, किचन के सिंक या बाथरूम के नालों के आसपास दीवारों से चिपकी रहती हैं। ये मक्खियां भी कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकती हैं। वैसे तो मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स और मशीनें अवेलेबल हैं जो इनसे छुटकारा दिला सकते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों से भी इनका काम कर सकते हैं तमाम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. बर्तन साफ करने के बाद सिंक में और नहाने के बाद बाथरूम की नाली में आधा बाल्टी गर्म पानी डालें। इससे इनका लार्वा नहीं बढ़ पाता जिससे इनकी संख्या बढ़ने नहीं पाती। ।

    2. नाली में 1/2 कप नमक, 1/2 कप बेकिंग सोडा और 1 कप विनेगर डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसमें तेज गर्म पानी डालें। हफ्ते में एक से दो बार ऐसा करें। इससे नाली और सिंक में जमा हुआ कचरा, मक्खी के अंडे, लार्वा नष्ट हो जाएंगे। साथ ही नाली से बदबू भी नहीं आएगी। 

    3. एक बाउल में बराबर मात्रा में पानी, चीनी और सफ़ेद सिरका लें। इसमें 5 – 7 बूंद बर्तन धोने का साबुन मिलाएं। बाउल को नाली के पास रात भर के लिए छोड़ दें। ड्रेन फ्लाई इससे आकर्षित होकर आएंगी और इसमें डूबकर मर जाएंगी।

    4. एक बाउल में थोड़ा एपल साइडर विनेगर लें। इसे पतले प्लास्टिक से टाइट ढक दें। प्लास्टिक में फोर्क की मदद से छोटे-छोटे छेद कर दें। इसे भी नाली के पास रखना है। मक्खियां इससे आकर्षित होती हैं और डूबकर मर जाती हैं। 

    Pic credit- pexels

    comedy show banner
    comedy show banner