Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kitchen Tips: जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 05:34 PM (IST)

    Kitchen Tips हर घर की किचन में कुछ ऐसे बर्तन होते हैं जिस पर लगे जिद्दी दाग को हटाना काफी मुश्किल होता है। आज आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से जले हुए बर्तनों को चमका सकते हैं।

    Hero Image
    Kitchen Tips: किचन के बर्तनों को चमकाने के लिए आजमाएं ये उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कKitchen Tips: बर्तन चमकाना काफी मुश्किल काम है। अगर खाना बनाते समय बर्तन जल जाए, तो इस दाग से छुटकारा पाना और भी कठिन होता है। इसे साफ करने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। अगर आप जले बर्तनों को रगड़-रगड़ कर साफ करते हैं, तो इससे चमक खो जाती है और हाथों में दर्द भी होता है। ऐसे में आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप बर्तनों के जिद्दी दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरका से हटाएं जिद्दी दाग

    बर्तनों में लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप सिरका का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सिरके और नमक मिलाकर घोल बना लें, अब इसे जले हुए बर्तनों में डालकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसे स्पंज की मदद से साफ कर लें।

    बेकिंग सोडा से करें सफाई

    जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे बर्तन के दाग-धब्बों पर लगा दें। 20-30 मिनट बाद स्क्रब की मदद से साफ कर पानी से धो लें।

    प्याज की मदद से दाग हटाएं

    बर्तनों को चमकाने के लिए आप प्याज का उपयोग कर सकते हैं। जले हुए बर्तनों में पानी डाल दें, अब इसमें कटे हुए प्याज को डालें। फिर इस पानी को उबालें। ऐसा करने से बर्तनों पर लगे दाग से छुटकारा पा सकते हैं।

    आटे का चोकर

    बर्तनों की चिकनाहट को साफ करने के लिए आटे के चोकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चिकने बर्तनों पर चोकर अच्छी तरह लगा दें और कुछ देर बाद पानी से धो लें। फिर साबुन की मदद से बर्तन को साफ कर लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel