Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Home Decor Tips: इन एक्सपेरिमेंट के साथ बना सकते हैं अपने सपनों के घर को और ज्यादा खूबसूरत

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 03:39 PM (IST)

    Home Decor Tips घर को सुंदर बनाने के लिए महंगी चीज़ों से सजावट करना जरूरी नहीं बल्कि थोड़े-बहुत एक्सपेरिमेंट का आइडिया होना चाहिए। तो आज हम यहां इसी के बारे में जानने वाले हैं जो कम बजट में भी घर को दे सकते हैं रॉयल लुक।

    Hero Image
    Home Decor Tips घर को खूबसूरत बनाने वाले टिप्स

    घर को नया लुक देने के लिए सिर्फ बजट ही नहीं, रचनात्मक सोच, कल्पनाशीलता और थोड़ी सी मेहनत की भी जरूरत होती है। इनके दम पर साधारण सी जगह को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। तो आज हम ऐसे ही टिप्स के बारे में जानने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. वॉलपेपर दीवारों को नया लुक देते हैं। लिविंग रूम, बेडरूम आदि के लिए इन्हें चुनें। आप चाहें तो पूरे कमरे की जगह सिर्फ एक दीवार पर भी वॉलपेपर लगवा सकते हैं। इससे वह रूम घर में सबसे अलग दिखेगा।

    2. दीवारों को डिफरेंट लुक देने के लिए मोजैक आर्ट पीसेज़ भी चुन सकते हैं। यह वुडन और क्ले दोनों फॉर्म में मिलते हैं।

    3. थोड़े सा एक्सपेरिमेंट करें। चाहें तो किसी सुंदर से रग को फर्श पर बिछाने के बजाय वॉल आर्ट की तरह दीवार पर लगाएं। किसी छोटे कारपेट को फ्रेम करके भी आप दीवार पर लगा सकती हैं।

    4. यूनिक लुक के लिए आइने को वॉल एक्सेसरीज़ के रूप में इस्तेमाल करें। मसलन एक बड़े विंटेज मिरर के साथ दो- तीन अलग-अलग साइज़ के आईने टीमअप के दीवार पर लगाएं।

    5. कभी-कभी एंब्रॉयडरी फ्रेम में सुंदर प्रिंटेड फैब्रिक्स फिक्स करके दीवार पर आर्ट पीस की तरह सजाएं।

    6. अलग लुक के लिए लिविंग रूम में कोई स्टेटमेंट फर्नीचर पीस रखें। जैसे- वुडन सोफे के साथ मेटल की गोल्ड या ब्रास फिनिश्ड सेंटर टेबल पेयर करें।

    7. न्यूट्रल कलर के सोफे के साथ ब्राइट कलर की चेयर टीमअप करें। इस छोटे से प्रयोग से लिविंग रूम का लुक बदल जाएगा।

    8. ट्रेंडी लुक के लिए लिविंग रूम में ओवरसाइज्ड पेंडेंट लाइट्स लगवाएं। इसके अलावा कॉरिडोर की दीवारों, एक्सेंट वॉल और प्लांट्स पर अप लाइट्स लगाकर उनका ऑकर्षण बढ़ाएं।

    9. गर्मियों में स्टाइलिश वॉटर फीचर रखें। इसे कॉफी टेबल या किसी शेल्फ पर सजाएं।

    10. किचन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वहां एक ब्रेकफास्ट काउंटर बनवाएं। उसके ऊपर स्टाइलिश पेंडेंट लाइट्स लगवाएं। इससे अच्छा एंबियंस क्रिएट होगा। 

    Pic credit- unsplash