Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindi Diwas Essay Ideas 2021: हिंदी दिवस के मौके पर बेहतरीन निबंध लिखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 14 Sep 2021 07:19 AM (IST)

    Hindi Diwas Essay Ideas 2021 हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह की कठिन प्रयास के फलस्वरूप उनके जन्मदिन पर 14 सितंबर 1953 से हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर क्षेत्र में जन-जन को हिंदी भाषा के माध्यम से जोड़ना है।

    Hero Image
    इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर क्षेत्र में जन-जन को हिंदी भाषा के माध्यम से जोड़ना है।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas Speech Ideas 2021: आज हिंदी दिवस है। यह हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। वर्तमान समय में हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली दुनिया की तीसरी भाषा है। इसे पहली बार 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था। इसकी पहल राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा ने की थी। तत्कालीन समय से लेकर वर्तमान समय में भी देश के अधिकतर राज्यों में हिंदी बोली जाती है। आसान शब्दों में कहें तो हिंदी देशभर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसी मद्देनजर सविंधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। वहीं, हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह की कठिन प्रयास के फलस्वरूप उनके जन्मदिन पर 14 सितंबर, 1953 से हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य देश के हर क्षेत्र में जन-जन को हिंदी भाषा के माध्यम से जोड़ना है। साथ ही हिंदी को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करना है। इस मौके पर देशभर में हिंदी भाषा और विषय पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी आयोजित किए जाते हैं। इनमें हिंदी के उदय से लेकर भविष्य तक की बात की जाती है। अगर आप भी हिंदी दिवस पर निबंध लिखने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन टिप्स को अपनाकर बेहतर निबंध लिख सकते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -अपने निबंध की शुरुआत प्रस्तावना से करें। इसमें भाषा को सरल और सहज तरीके से पेश करें, ताकि सभी आपके संवादों पर संज्ञान ले सकें। इसके बाद हिंदी का परिचय दें। इसमें आप हिदीं के इतिहास का वर्णन कर सकते हैं।

    -आप प्रस्तावना के बाद हिंदी दिवस के महत्व को दर्शा सकते हैं। साथ ही विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस के अंतर को भी बताएं। दोनों अलग-अलग तीथियों को मनाई जाती है, तो यह भी स्पष्ट जरूर करें। साथ ही दोनों के महत्वों को जरूर बताएं।

    -वर्तमान परिवेश में हिंदी के स्थान पर अपना तर्क प्रस्तुत करें। साथ ही संविधान की पहल पर भी अपनी विवेचना प्रकट कर सकते हैं।

    -निंबध में हिंदी नायकों की अहम भूमिका को बीच में जोड़कर विस्तार से जानकारी दे सकते हैं। उनके अथक प्रयासों की सराहना अपने शब्दों में कर सकते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि काका कालेकर, मैथलिशरण गुप्त जैसे महानुभावों के अथक प्रयासों के बाद हिदीं को न केवल देश में, बल्कि वैश्विक पटल पर भी अब पहचान मिली है।

    -निबंध में अपने गुरुओं को हिंदी भाषा के विस्तार पर विशेष बल देने और मार्ग प्रशस्त करने का जरूर अनुरोध करें। साथ ही देश के नागरिकों को हिंदी के उत्थान हेतु बोध करा सकते हैं। वहीं, हिंदी के उत्थान में भारतियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाल सकते हैं।

    निबंध तैयार करने के लिए फॉलो करें ये ईजी टिप्स

    1. प्रस्तावना लिखें।

    2. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ।

    3. विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में अतंर।

    4. हिंदी के उत्थान में भारतीय संविधान की भूमिका।

    5. साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह की भूमिका पर प्रकाश डालें।

    6. अंत में अपनी लिखी कविता पढ़कर स्पीच का समापन करें।

    इन विषयों पर अपने विचार प्रकट कर आसानी से आप हिंदी दिवस पर बेहतरीन निबंध लिख सकते हैं।