विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindi Diwas 2021: हिन्दी भाषा के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप!

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Mon, 13 Sep 2021 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 07:14 AM (IST)

Hindi Diwas 2021 हर साल 14 सितंबर के दिन हिन्दी दिवस मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं दुनियाभर में ...और पढ़ें

हिन्दी भाषा के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप!
हिन्दी भाषा के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas 2021: हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि साल 1949 में 14 सितंबर के ही दिन संविधान सभा ने हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद इस ऐतिहासिक दिन को याद रखने के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

दुनियाभर में करीब 54 करोड़ लोग हिन्दी भाषा बोलते और पढ़ते हैं। भारत के अलावा भी कई देश हैं जहां हिन्दी बोली और समझी जाती है। तो आइए इस ख़ास मौके पर हम आपको बता रहे हैं हिन्दी के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें, जो आप शायद ही जानते हों:

1. 14 सितंबर 1949 में हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था इसलिए इसी दिन देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

2. दुनिया के 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है।

3. हिन्दी की खास बात यह है कि इसमें जिस शब्द को जिस तरह से उच्चारित किया जाता है, उसी तरह लिखा भी जाता है।

4. हिन्दी शब्दों 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा', 'सूर्य नमस्कार' और यहा तक कि संविधान और आत्मनिर्भर जैसे शब्दों को भी ऑक्सफर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है। 

5. अंग्रेज़ी भाषा ने हिन्दी से कई शब्द उधार लिए हैं, जैसे- अवतार, बंदाना, बंगलो, गुरु, जंगल, खाकी, कर्मा, लूट, मंत्रा, निर्वाना, पैजामा, शरबत, शैम्पू, योगा आदि।

6. हिन्दी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है और आमतौर पर उत्तर भारत के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा हिन्दी मॉरीशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल जैसे देशों में भी बोली जाती है।

7. साउथ पैसिफिक महासागर के ओशेनिया में बसा एक द्वीप देश फिजी है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन फिजी में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं।

8. भले ही आज देश में अंग्रेजी बोलने और पढ़ने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन फिर भी हिन्दी पाठकों की संख्या सबसे ज़्यादा है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में सबसे ज़्यादा पढ़ें जाने वाला समाचार पत्र की रैंकिंग में पहला, दूसरा और चौथा स्थान हिन्दी अख़बारों का ही है।

9. भारत की राजभाषा हिन्दी दुनिया में दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत में हिन्दी भाषा बोलने वालों की आबादी 46 करोड़ से ज़्यादा है।

10. यह जानना भी ज़रूरी है कि 14 सितंबर को हिन्दी दिवस लेकिन 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।