Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Muskmelon Seed: खरबूजा खाने के बाद उसके बीज फेंके नहीं, बल्कि ऐसे करें उनका ढेरों इस्तेमाल

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 11:17 AM (IST)

    Muskmelon Seed खरबूजा वैसे तो गर्मियों में मिलने वाला फल है लेकिन इसके पूरे साल मिलते हैं और काफी महंगे होते हैं। इसके पीछे की वजह इस बीज के गुण हैं जिसके कारण इसे सूखे मेवे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी खरबूजा खाने के बाद बीज को फेंक देते हैं तो अब ऐसा करने से पहले रुक जाइये।

    Hero Image
    खरबूजे के बीज फेंके नहीं बल्कि ऐसे करें इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Muskmelon Seed: कई ऐसे फल होते हैं, जिन्हें खाने के साथ-साथ उनके बीज को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा ही एक फल है खरबूजा, जो अपने गुणों के लिए काफी पसंद किया जाता है। ये फल न केवल भूख मिटाते हैं, बल्कि शरीर को कई तरह के पोषण देने में भी मदद करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इस फल का आनंद लेने के बाद इसके बीजों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइये जानते हैं कि खरबूजे के बीज को फेंकने के बजाय किस तरह इस्तेमास किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरबूजे के बीज का उपयोग कैसे करें?

    भुना हुआ

    खरबूजे के बीजों को भूनने से उनका स्वाद बढ़ सकता है और उन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। बस बीजों को एक बेकिंग शीट पर एक परत में फैलाएं और उन्हें ओवन में 350°F पर 10-15 मिनट के लिए या सुनहरा भूरा होने तक भून लें और अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करें।

    ग्राइंड करें

    प्रोटीन और फाइबर को बढ़ाने के लिए खरबूजे के बीजों को पीसकर बारीक पाउडर बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल स्मूदी, दलिया या दही में मिलाकर कर सकते हैं।

    ट्रेल मिक्स में जोड़ें

    एक हेल्दी और भरपूर नाश्ते के लिए भुने हुए खरबूजे के बीजों को अन्य मेवों, बीजों और सूखे फलों के साथ मिलाकर खाएं।

    सलाद पर छिड़कें

    सलाद में क्रिस्पिनेस और पोषण को बढ़ावा देने के लिए भुने या कच्चे खरबूजे के बीज जोड़ सकते हैं।

    टॉपिंग की तरह इस्तेमाल करें

    स्वादिष्ट और पौष्टिक क्रंच के लिए सूप, स्टू या भुनी हुई सब्जियों के ऊपर भुने हुए खरबूजे के बीज छिड़क कर खाएं।

    स्प्रेड में मिलाएं

    भुने हुए खरबूजे के बीजों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें और इसे पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए नट बटर या हमस के साथ मिलाएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik