विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Rose Day 2023: प्यार का इजहार करने के लिए 6 या 9 कितने गुलाब देना है बेहतर, जान लें यहां

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Mon, 06 Feb 2023 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 08:56 AM (IST)

Happy Rose Day 2023 रोज डे पर अगर आप किसी से अपने मन की बात कहने की सोच रहे हैं ...और पढ़ें

Happy Rose Day 2023: गुलाबों की अलग-अलग संख्या का क्या है मतलब
Happy Rose Day 2023: गुलाबों की अलग-अलग संख्या का क्या है मतलब

नई दिल्ली,  लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Rose Day 2023: आज यानी 7 फरवरी से वैलेेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। एक हफ्ते तक मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। जब लोग फूल के अलावा प्रपोज कर, गिफ्ट देकर, प्यारा सा हग देकर अपने मोहब्हत का इज़हार करते हैं। तो इस वीक के पहले दिन को रोज डे के रूप में मनाया जाता है। जब प्रेमी अपनी प्रेमिका को गुलाब का फूल देते हैं। तो प्यार जाहिर करने से लेकर सॉरी बोलने तक के लिए कितने गुलाब दे रहे हैं इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है। तो जान लें कितने गुलाब दें जिससे बिना कहें सामने वाला समझ जाए आपके मन की बात।    

1 गुलाब

अगर आपको कोई एक गुलाब का फूल देता है तो उसका मतलब है कि वो जिंदगीभर आपके साथ रहना चाहता है। यह पार्टनर के प्रति प्यार के साथ आपकी लॉयलिटी को भी प्रेजेंट करता है।

2 गुलाब

किसी को दो गुलाब देने का मतलब है कि प्यार और आकर्षण दोनों तरफ से है। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार से डूबना चाहते हैं।

3 गुलाब

बिना बोले किसी को आई लव यू कहना है तो उसे 3 गुलाब दें। सामने वाला आपकी अनकही बात को आसानी से समझ जाएगा। वैसे तीन गुलाब लोग एनिवर्सरी पर भी गिफ्ट करते हैं।

6 गुलाब

किसी को 6 गुलाब देना सामने वाले के प्रति आपकी दिवानगी जाहिर करता है। फिर चाहे वो आपके बचपन का प्यार हो, कॉलेज का क्रश।

9 गुलाब

जिस किसी के साथ आप ताउम्र रहने की ख्वाहिश रखते हैं उससे अपने दिल की बात करने के लिए उसे 9 गुलाबों का गुच्छा दें। ये आपकी सच्ची फीलिंग को भी बयां करने का काम करते हैं।

10 गुलाब

किसी में अपना परफेक्ट लाइफ पार्टनर देखते हैं, तो उस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 10 गुलाब दें।

13 गुलाब

जिस किसी के साथ आप उम्रभर दोस्ती रखना चाहते हैं उससे अपनी ये बात 13 गुलाब देकर कह सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी की खूबसूरती, बातों और नेचर के फैन हैं, तो उसे भी आप 13 गुलाबों का बंडल दें।

15 गुलाब

फूल सिर्फ प्यार ही नहीं सॉरी बोलने के भी बेहतरीन जरिया होते हैं। जिनसे किसी का भी मूड खुश किया जा सकता है। तो अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है तो उसे मनाने के लिए एक या दो नहीं बल्कि 15 गुलाबों का गुलदस्ता दें।

20 गुलाब

आप पार्टनर को लेकर कितने सीरियस है अगर ये बोलकर जाहिर नहीं कर पा रहे हैं, तो उसे 20 लाल गुलाबों का बुके देकर अपनी फिलिंग जाहिर कर सकते हैं।

24 गुलाब

बिल्कुल क्लासिक अंदाज में कहना है मैं सिर्फ और सिर्फ तुम्हारा हूं, तो अपने चाहने को दें 24 गुलाब। इसके अलावा इतने गुलाब ये भी जाहिर करते हैं कि आप 24 घंटे उनके ही ख्यालों में खोए रहते हैं।

30 गुलाब

अपने स्पेशल वन को बताना चाहते हैं कि कैसे आप उनके प्यार से पागल हैं, तो इसे 30 गुलाब एक साथ देकर कह दें जो आप फील करते हैं।

50 या इससे ज्यादा गुलाब

पार्टनर के प्रति आपके बेइंतहा प्यार को जाहिर करता है। 50 गुलाब देकर आप अपने चाहने वाले से अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।