विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Hug Day 2023: हग डे पर इन रोमांटिक मैसेजेस के साथ अपने पार्टनर को दें प्यार भरी झप्पी

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sat, 11 Feb 2023 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 10:28 AM (IST)

वैलेंटाइन के छठे दिन को हग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे गले लगाकर अपनी ...और पढ़ें

हग डे पर इन संदेशों के साथ करें अपने पार्टनर को विश
हग डे पर इन संदेशों के साथ करें अपने पार्टनर को विश

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Hug Day 2023: इन दिनों दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज जहां कपल्स ने प्रॉमिस डे मनाया, तो वहीं इस वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने करीबियों और खास व्यक्ति को गले लगाकर इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही अपने एक-दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स भी जाहिर करते हैं। किसी को गले लगाने से न सिर्फ आप उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं, बल्कि गले लगाने के अपने कई सारे साइंटिफिक रीजन्स भी होते हैं। तो अगर इस हग डे आप भी किसी को खास संदेशों के साथ विशेज भेजना चाहते हैं, तो ये शायरी आपके लिए मददगार साबित होगी।

1. दिल की एक ही ख्वाहिश है

धड़कनों की एक ही इच्छा है

कि तुम मुझे अपनी बाहों में पनाह दे दो

और मैं बस खो जाऊं

हैप्पी हग डे

2. बातों-बातों में दिल ले जाते हो

देखते हो इस तरह जान ले जाते हो

अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो

लेकर बांहों में सारा जहाँ भुलाते हो

हैप्पी हग डे

3. कोई कहे इसको जादू की झप्पी कोई कहे

इसको खूब सारा प्यार मौका ये खूबसूरत है

आ गले लग जा मेरे प्यार

हैप्पी हग डे

4. एक बार तो मुझे से सीने लगा ले

अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले

कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की,

आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले।

हैप्पी हग डे

5. देखा है जबसे तुमको मेरा दिल नहीं है बस मैं

जी चाहे आज तोड़ दूं दुनिया की सारी रस्मे

तेरा साथ चाहता हूं तेरा हाथ चाहता हूँ

बांहों में तेरी रहना मैं दिन रात चाहता हूँ

हैप्पी हग डे

6.मन ही मन करती हूं बातें

दिल की हर एक बातें कह जाती हूं

एक बार ले लो बांहों मैं अब तो सजना

यही हर बार कहते कहते रुक जाती हूं

हैप्पी हग डे

7.एक ही तमन्ना

एक ही आरजू

बाँहों की पनाह में तेरे

सारी जिंदगी गुजर जाए

हैप्पी हग डे

8.कभी-कभी प्यार को बिना शब्दों

के माध्यम से व्यक्त करने के लिए

गले लगाना बेहतर है

हैप्पी हग डे

Picture Courtesy: Freepik