Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Holi 2022: 'होली है...!' दोस्तों और रिश्तेदारों को ये खास मैसेज भेजें और कहें हैप्पी होली!

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 18 Mar 2022 07:36 AM (IST)

    Happy Holi 2022 होली का उत्साह केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी मनाया जाता था। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिक दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है।

    Hero Image
    Happy Holi 2022: दोस्तों या रिश्तेदारों से नहीं मिल पा रहे हैं, तो ऐसे करें विश

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Holi 2022: होली का त्योहार लोगों के दिलों में खुशी और हवा में रंग भर देता है। इस साल होली 18 मार्च 2022 यानी आज के दिन मनाई जा रही है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते और होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली भारत का और ख़ासतौर से हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे हर धर्म का व्यक्ति मनाता है। इस दिन सभी लोग अपने सारे गिले, शिकवे भुला कर एक दुसरे से गले मिलते हैं,गुलाल-अबीर लगाते हैं और मिठाई खिलाते हैं। इस दिन सब लोग एक दूसरे को त्यौहार की बधाई या शुभकामनाये देते हैं। लेकिन साथ ही हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना महामारी अभी ख़त्म नहीं हुई है, इसलिए खुद का और अपनों का पूरा ख्याल रखें। अगर किसी वजह से दोस्तों और रिश्तेदारों से नहीं मिल पा रहे हैं, तो उन्हें यह प्यारे मैसेज भेज होली विश करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए पढ़ते हैं होली ( Holi 2022 Wishes) के ये खास मैसेजेस-

    चलो आज हम बरसों पुरानी

    अपनी दुश्मनी भुला दें।

    कई होलियां सूखी गुजर गई

    इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

    हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,

    खुशियों से भर जाए आपकी झोली,

    आप सबको मेरी तरह से

    हैप्पी होली।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेलते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं।

    वो गुलाल की ठंडक,

    वो शाम की रोनक,

    वो लोगों का गाना,

    वो गलियों का चमकना,

    वो दिन में मस्ती,

    वो रंगों की धूम,

    होली आ गई है होली है

    Happy Holi 2022

    ठंडाई की मिठास, रंगो की बहार, होली का त्यौहार, आने को है तैयार

    थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

    हैप्पी होली 2022!

    रंग के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,

    ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार

    यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार

    हैप्पी होली 2022!

    इस होली आपके जीवन के कैनवास को ईश्वर खुशी, समृद्धि, और सफलता के रंगों से रंग दे.

    विशिंग यू ए हैप्पी होली!

    होली के त्योहार को देश कुछ हिस्सों में धुलेंदी, धुरखेल, धूलिवंदन और चैत बदी जैसे नामों से भी जाना जाता है। मान्यता यह है कि प्राचीन समय में इस दिन लोग एक-दूसरे को धूल या मुल्तानी मिट्टी लगाया करते थे, इसलिए इसे धुलेंदी कहा जाता है।

    (Picture Courtesy: Freepik)