Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Purnima Speech & Essays Ideas: हमारे जीवन में गुरू का क्या महत्व है?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jul 2020 01:27 PM (IST)

    Guru Purnima Speech Essays Ideas गुरु पूर्णिमा के दिन वेदों के रचयिता महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास का जन्मदिन भी मनाया जाता है।

    Guru Purnima Speech & Essays Ideas: हमारे जीवन में गुरू का क्या महत्व है?

    नई दिल्‍ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Guru Purnima Speech & Essays Ideas: हिन्‍दू कैलेंडर के मुताबिक गुरु पूर्णिमा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसी दिन महाभारत के रचयिता और चार वेदों के व्‍याख्‍याता महर्षि कृष्‍ण द्वैपायन व्‍यास यानी कि महर्षि वेद व्‍यास का जन्‍म हुआ था। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा को व्‍यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई को है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा के दिन खीर का प्रसाद वितरण करना अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा शुभ नहीं है उनके लिए खीर का प्रसाद बांटना अत्यधिक फलदायक होता है।

    गुरु पूर्णिमा का महत्‍व 

    गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा का विधान है। दरअसल, गुरु की पूजा इसलिए भी ज़रूरी है क्‍योंकि उसकी कृपा से व्‍यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। गुरु की महिमा अपरंपार है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्‍ति नहीं हो सकती। गुरु को तो भगवान से भी ऊपर दर्जा दिया गया है। पुराने समय में गुरुकुल में रहने वाले विद्यार्थी गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से अपने गुरु की पूजा-अर्चना करते थे। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु में आती है। इस मौसम को अध्‍ययन के लिए उपयुक्‍त माना गया है।

    गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि

    हिन्‍दू धर्म में गुरु को भगवान से ऊपर दर्जा दिया गया है। गुरु के जरिए ही ईश्‍वर तक पहुंचा जा सकता है। गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और बाद में स्वच्छ वस्‍त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में किसी चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर 12-12 रेखाएं बनाकर व्यास-पीठ बनाएं। इसके बाद ''गुरुपरंपरासिद्धयर्थं व्यासपूजां करिष्ये'' मंत्र का जाप करें। इसके बाद अपने गुरु या उनकी फोटो की पूजा करें। फिर उन्हें भोजन कराएं। इसके बाद दक्षिणा देकर उनके पैर छुएं और उन्हें विदा करें। आप चाहें तो इस दिन किसी ऐसे इंसान की भी पूजा कर सकते हैं, जिसे आप अपना गुरु मानते हैं। 

    गुरु पूर्णिमा पर निबंध

    - गुरु पूर्णिमा पर जानिए "पूर्ण गुरु की पहचान क्या है"?

    - गुरु पूर्णिमा पर जानिए गुरु का महत्व कबीर के दोहो के माध्यम से।

    - हमारे जीवन में गुरु का महत्व।

    - कब और क्यों मनाई जाती गुरु पूर्णिमा?

    - गुरु पूर्णिमा का महत्व क्या है?