Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhokla History: कैसे गुजरात से देशभर में पहुंचा स्वादिष्ट ढोकला, जानें इसका दिलचस्प इतिहास

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 08:12 AM (IST)

    Dhokla History भारत में कई सारे व्यंजन काफी मशहूर है। ढोकला इन्हीं व्यंजनों में से एक है। मूल रूप से गुजरात की यह डिश आज देशभर में बड़े चाव से खाई जाती है। देश के लगभग हर हिस्से में आपको ढोकले का स्वाद चखने को मिल जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ढोकले को आप चटकारे लेकर खाते हैं आखिर उसका इतिहास क्या है।

    Hero Image
    जानें कैसे गुजरात की शान बना ढोकला

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dhokla History: भारत एक ऐसा देश है, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ ही खानपान के लिए भी जाना जाता है। यहां कई ऐसे व्यंजन मौजूद हैं, जिनका स्वाद दुनियाभर में लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। यहां हर राज्य का अपना अलग स्वाद और भोजन है। कदम-कदम पर यहां न सिर्फ पानी बदलता है, बल्कि खानपान का स्वाद भी पूरी तरह बदल जाता है। गुजरात भारत का ऐसा ही एक राज्य है, जो अपनी विस्तृत संस्कृति के साथ ही स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां हर साल देश-विदेश से लोग न सिर्फ इसकी संस्कृति से रूबरू होने आते हैं, बल्कि यहां मिलने वाले खास और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने भी पहुंचते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ढोकला ऐसा ही एक गुजराती व्यंजन है, जिसे देश भर में बड़े शौक से खाया जाता है। मूल रूप से गुजरात में बनाई जाने वाली यह डिश मौजूदा समय में देश के लगभग हर हिस्से में खाने को मिल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ढोकले को आप चटनी के साथ चटकारे लेकर खाना पसंद करते हैं, आखिर उसकी शुरुआत कैसे हुई। अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ढोकले का वर्षों पुराना इतिहास बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।

    क्या है ढोकले का इतिहास

    फूड इतिहासकार की मानें तो ढोकले की उत्पत्ति 16वीं शताब्दी के आसपास की मानी जाती है। ढोकले शब्द का उल्लेख वाराणका समूह ने किया था। माना जाता है कि अग्रदूत दुक्किया के एक जैन पाठ में भी ढोकले का जिक्र मिलता है। शायद ही आप यह जानते होंगे कि कई लोग पहले ढोकले को धोकरा के नाम से भी जानते थे। यूं तो भारत में मशहूर कई सारे व्यंजनों के तार दूसरे देशों से जुड़े हुए हैं, लेकिन ढोकला मूल रूप से गुजरात का ही पारंपरिक व्यंजन है, जिसकी उत्पत्ति भारत में ही हुई थी।

    प्रोटीन से भरपूर है ढोकला

    ढोकला न सिर्फ गुजरात में, बल्कि पूरे देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्वादिष्ट व्यंजन का जिक्र बॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिलता है। यह एक लोकप्रिय और पसंदीदा शाकाहारी स्नेक है। यही वजह है कि इस व्यंजन को कई तरीकों से बनाया जा सकता है। आमतौर पर इसे सूजी, चावल के आटे से बनाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है।

    वजन घटाने में कारगर

    ढोकला बेसन से बना होता है और फाइबर समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन तत्व आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखते हैं। वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें इंसुलिन को नियंत्रण में रखने के भी गुण होते हैं। साथ ही इसे बिना तले भाप में पकाया जाता है, जिससे यह वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

    कई तरीकों से बना सकते हैं ढोकला

    आप आसानी से ढोकला बना सकते हैं। ढोकले के कुछ प्रमुख रूपों में उबला हुए ढोकला, सूजी ढोकला, चावल ढोकला, चना दाल ढोकला आदि शामिल है। इसके अलावा पोहा ढोकला भी आसानी से घर पर बना सकते हैं या न सिर्फ शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट साबित होगा, बल्कि छोटी-मोटी चाय पार्टियों और समारोह के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। खास बात यह है कि यह ढोकला की सबसे आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी में से एक है।

    Picture Courtesy: Freepik