Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Full Moon 2023: जानें कैसे एक दूसरे से अलग होते हैं सुपरमून, फुल मून, ब्लू मून और स्टर्जन मून?

    Full Moon 2023 चांद से जुड़ी एक बेहद दुर्लभ घटना तो सुपरमून के नाम से भी जाना जाता है। सुपरमून को साल में सिर्फ दो-तीन बार ही देखा जा सकता है। इस साल कुल 4 सुपरमून देखने को मिलेंगे जिनमें से एक जून के महीने में पड़ चुका है। सुपर मून जिस दिन होता है उस दिन चंद्रमां का आकार आम दिनों से कहीं ज्यादा बड़ा दिखता है।

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Tue, 01 Aug 2023 11:33 AM (IST)
    Hero Image
    Full Moon 2023: सुपरमून, फुल मून, ब्लू मून और स्टर्जन मून में समझें फर्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Full Moon 2023: अगर आपको स्टार गैज़िंग यानी रात में आसमान में चांद तारे देखने का शौक़ है, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। असल में अगस्त के महीने में आपको एक नहीं बल्कि दो बार सुपरमून (Supermoon) देखने का मौका मिल रहा है। सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिससे यह सबसे दूर की तुलना में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को पहली बार एक अगस्त यानी मंगलवार की शाम, फुल मून देखने को मिलेगा, जब यह पृथ्वी से मात्र 357,530 किमी दूर होगा। वहीं, बुधवार 30 अगस्त की रात को यह और नजदीक आ जाएगा यानी सिर्फ 357,344 किमी ही दूर होगा। एक ही महीने में जब दो बार सुपरमून नजर आते हैं, तो इसे ब्लू मून के नाम से जाना जाता है।

    फुल मून (Full Moon)

    आमतौर पर फुल मून महीने में एक बार दिखाई देता है और यह एक चंद्र चक्र के पूरा होने का प्रतीक होता है। फुल मून यानी पूर्ण चंद्र, चंद्रमा की वह स्थिति है जब चांद धरती से पूरा जगमगाता दिखाई देता है। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी परिक्रमा करते हुए सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो जब सूरज और चांद के बीच में 180° का कोण बनता है। तब फुल मून दिखता है।

    सुपर मून (Super Moon)

    सुपर मून एक शब्द है, जिसका उपयोग पूर्णिमा के बारे में बताने के लिए किया जाता है। सुपर मून में चांद, रात के समय सामान्य से अधिक बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसे एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूज़न भी कहा जा सकता है। इस दौरान फुल मून पृथ्वी के बेहद नजदीक पहुंच जाता है और 14% बड़ा और 30% चमकदार दिखने लगता है।

    स्टर्जन मून ( Sturgeon Moon)

    स्टर्जन मून अगस्त में दिखने वाले फुल मून का कहा जाता है। यह नाम नेटिव अमेरिकी लोगों का दिया हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर साल अगस्त के महीने में लेक में स्टर्जन मछली की प्रचुर मात्रा पाई जाती थी। विभिन्न संस्कृतियों में हर पूर्णिमा को एक अलग नाम दिया गया है, जो अक्सर उस दौरान देखे गए मौसमी परिवर्तनों, कृषि गतिविधियों या प्राकृतिक घटनाओं से जुड़े होते हैं।

    ब्लू मून ( Blue Moon)

    ब्लू मून उस फुल मून को कहा जाता है, जो महीने में दूसरी बार पड़ रहा होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि आमतौर पर एक महीने में सिर्फ एक ही बार पूरा चांद नजर आता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब एक ही महीने में दो बार फुल मून यानी पूरा चांद नजर आ जाए। जब भी ऐसा होता है, तो दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है। हालांकि, नाम की तरह ब्लू मून नीले रंग का नहीं दिखता, वह सामान्य सफेद रंग का ही होता है। इसका नाम बस कैलेंडर के हिसाब से रखा गया है। ब्लू मून कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं, जैसे 2 से 3 साल में एक बार।

    Picture Courtesy: Freepik

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    अगस्त की पहली तारीख को सुपर मून देखा जा सकता है, जिसे स्टर्जन मून भी कहा जा रहा है। इसी महीने 30 तारीख को एक बार फिर सुपर मून देखा जाएगा, जिसे ब्लू मून कहते हैं। इससे पहले जून के महीने में भी एक सुपर मून देखने को मिला था, जिसे स्ट्रॉबेरी मून का नाम दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्ट्रॉबेरीज़ की खेती के दौरान पड़ा था। इसलिए अगर आप जून में चूक गए थे, तो तीन और सुपर मून देखने के मौके आपके पास हैं। साल का आखिरी सुपर मून देखने का मौका सितंबर में मिलेगा।

    यह नाम जून में दिखने वाले सुपर मून को दिया गया है। इसे स्ट्रॉबेरी मून का नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यह स्ट्रॉबेरीज़ की खेती के दौरान पड़ा था।

    अगस्त का महीना शुरू हो गया और इस महीने में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं, जिन्हें बेहद दुर्लभ मानी जा रही हैं। अगस्त के महीने में दो सुपरमून दिखाई देने वाले हैं। पहला सुपरमून महीने की पहली तारीख को दिखेगा और दूसरा 30 अगस्त की रात को। तो आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत।