How To Clean Gas Stove: गैस चूल्हे पर लगे जिद्दी दाग को साफ करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
How To Clean Gas Stove गैस स्टोव को साफ करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गैस चूल्हे पर लगे दाग धब्बों पर कुछ बूंदे सेब का सिरका डालें। कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। How To Clean Gas Stove: लंबे समय तक गैस स्टोव के इस्तेमाल से दाग धब्बे लगना लाजमी है। गैस स्टोव और बर्तन पर जमी गंदगी और दाग धब्बे को हटाना मुश्किल टास्क होता है। इसके लिए महिलाएं नाना प्रकार के जतन करती हैं। हालांकि, इस समस्या का हल किचन में ही मौजूद है। किचन में मौजूद इन चीजों के इस्तेमाल से आप गैस स्टोव पर लगे दाग-धब्बों को आसानी से हटा सकते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स। आइए जानते हैं-
सेब का सिरका
गैस स्टोव को साफ करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गैस चूल्हे पर लगे दाग धब्बों पर कुछ बूंदे सेब का सिरका डालें। कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब की मदद से दाग-धब्बे को साफ करें। आप बेहतरीन रिजल्ट के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज
आप गैस स्टोव और बर्नर को साफ करने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ प्याज को 20 मिनट तक पानी में उबाल लें। अब पानी को ठंडा होने दें। इसके बाद स्क्रब की मदद से गैस स्टोव के दाग-धब्बे को साफ करें। इस उपाय को करने से गैस स्टोव कुछ ही मिनटों में साफ हो जाएगा।
बेकिंग सोडा
गैस स्टोव समेत सभी प्रकार के बर्तन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस और सेब का सिरका मिलाकर गैस स्टोव को साफ करें।
नींबू
जिद्दी दाग धब्बों को हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए नींबू के रस और छिलके का यूज कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलके पर बेकिंग सोडा या सेब के सिरके की कुछ बूंदें डालकर गैस स्टोव को साफ करें। इससे बहुत गैस स्टोव साफ हो जाएगा।
डिश वॉश
आप इन चीजों के अलावा किचन में मौजूद डिश वॉश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए स्क्रब पर लिक्विड की कुछ बूंदे स्क्रब पर रखें। इसके बाद स्क्रब से गैस स्टोव पर जमी गंदगी को साफ करें। इससे भी बेहतर परिणाम मिलता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।