Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Famous Chutney: देशभर में बड़े चाव से खाई जाती हैं ये 5 चटनी, स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 05:13 PM (IST)

    Famous Chutney चटनी भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है। देशभर में अलग-अलग तरह की चटनी बनाई और खाई जाती है। अगर आप भी इसे खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बताएंगे भारत की कुछ मशहूर चटनी के बारे में-

    Hero Image
    भारत ने खाई जाने वाली 5 लोकप्रिय चटनी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Famous Chutney: विविधताओं से भरा भारत दुनियाभर में अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। इन सबके अलावा यहां का खाना भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां हर शहर और हर राज्य का अपना अलग खानपान है। लेकिन यहां एक ऐसा व्यंजन भी है, जिसके बिना भारतीयों का खाना अधूरा रहता है। चटनी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे देशभर में काफी पसंद किया जाता है। भले ही इसे बनाने का तरीका अलग हो, लेकिन लोकप्रियता में कोई कमी आती है। आज हम आपको बताएंगे भारत में मशहूर 5 विभिन्न चटनी के बारे में-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टमाटर की चटनी

    टमाटर की चटनी देशभर में बेहद लोकप्रिय है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही यह चटनी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। यह खासतौर पर टमाटर, प्याज और लहसुन को जीरा, धनिया और मिर्च पाउडर को मिलाकर तैयार की जाती है। टमाटर की चटनी को मुख्य तौर पर साउथ इंडियन फूड जैसे डोसा, उत्तपम, इडली आदि के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।

    पुदीना-धनिया चटनी

    पुदीना-धनिया चटनी देश की सबसे लोकप्रिय और मशहूर चटनियों में से एक है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में इसे काफी पसंद किया जाता है। पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू और नमक से बनने वाली इस चटनी को गर्मागर्म पराठों के साथ खाने का अपना अलग ही मजा है।

    नारियल की चटनी

    नारियल, सूखी लाल मिर्च, मूंगफली, धनिया पत्ती और सरसों के बीज के साथ बनने वाली यह चटनी दक्षिण भारत में काफी प्रसिद्ध है। लेकिन इसके स्वाद की वजह से अब पूरे देश में इसका चलन काफी बढ़ चुका है। इस चटनी को आमतौर पर इडली या डोसे को साथ सर्व किया जाता है।

    कच्चे आम की चटनी

    गर्मियों के मौसम में आमतौर पर कच्चे आम की चटनी काफी खाई जाती है। स्वाद में लाजवाब यह चटनी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे ज्यादा धनिया पत्ती और पुदीना के साथ बनाया जाता है। साथ ही कई लोग इसकी मीठी चटनी खाना भी काफी पसंद करते हैं।

    इमली की चटनी

    इमली की चटनी देश की खाई जाने वाली सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय चटनी है। इसे आमतौर पर दही भल्ले, टिक्की, समोसा और अन्य चाट के साथ काफी खाई जाती है। इसे गुड़, खजूर, और जीरा और धनिया के साथ बनाया जाता है। यह चटनी पाचन के लिए काफी अच्छी है।

    Picture Courtesy: Freepik