Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Drinking Glasses: हर ड्रिंक के लिए बनाया गया है अलग तरह का ग्लास, वजह है दिलचस्प

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 08 Sep 2022 06:04 PM (IST)

    Drinking Glasses कभी आपने सोचा है कि बाज़ार में इतने तरह के ग्लास क्यों मिलते हैं? इसके पीछे वजह यह है कि हर ड्रिंक को एक खास तरह के ग्लास में ही सर्व किया जाए ताकि उसका अरोमा गर्माहट या फिर स्वाद बना रहे।

    Hero Image
    Drinking Glasses: हर ड्रिंक के लिए होता है अलग ग्लास

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Drinking Glasses: क्या आप जानते हैं कि हर तरह की ड्रिंक के लिए अलग-अलग तरह के ग्लास होते हैं। ये जानना ज़रूरी है कि किस ड्रिंक को किस ग्लास में सर्व किया जाता है। इसके पीछे वजहें भी हैं। साथ ही ग्लास के नाम भी अलग-अलग होते हैं। तो आइए जानें कि किस ड्रिंक के लिए कौन-सा ग्लास बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेड वाइन ग्लास

    पारंपरिक तौर पर रेड वाइन के ग्लास लंबे होते हैं और उनका ऊपरी हिस्सा बड़ा होता है। ऐसा इसलिए ताकि वाइन का अरोमा ज़्यादा देर तक रहे, क्योंकि इसे धीरे-धीरे छोटे घूंट लेकर पिया जाता है।

    वाइट वाइन ग्लास

    रेड वाइन की तुलना में वाइट वाइन का ग्लास लंबाई में कुछ छोटा होता है और उसका मुंह भी छोटा होता है। ऐसा इसलिए ताकि वाइन जल्द ऑक्सीडाइज़ न हो। इससे इसका स्वाद बना रहता है।

    फ्लूट ग्लास

    यह ग्लास भी वाइन के परिवार का ही हिस्सा है। इस तरह का ग्लास लंबा लेकिन आकार में पतला होता है। इसमें आमतौर पर स्पार्कलिंग वाइन और शैम्पेन पी जाती है।

    बियर मग

    बियर कभी भी आम ग्लास में नहीं पी जाती। इसके ग्लास को मग कहा जाता है, क्योंकि यह आकार में बड़ा होता है, इसे पकड़ने के लिए हैंडल होता है, जिससे बियर जल्दी गर्म नहीं होती। यह कई साइज़ में आता है।

    पाइंट ग्लास

    इस तरह का ग्लास भी बियर सर्व करने के लिए काम आता है। आमतौर पर बार और रेस्टॉरेंट में इनमें बियर या साइडर सर्व किया जाता है। यह ग्लास आकार में सिलेंड्रिकल होते हैं, ऊपर से चोड़े जिससे इन्हें साफ करना आसान हो जाता है।

    विस्की ग्लास

    व्हिस्की के लिए आमतौर पर यही ग्लास ज़्यादा पॉपुलर है। इसे ओल्ड फैशंड ग्लास भी कहते हैं। बार-पब में आपको यही नज़र आएंगे। इन ग्लास का तला मोटा और भारी होता है। भारी और मोटा ताकि यह स्तेह से दूर रहे और व्हिस्की की स्वाभाविक गर्माहट को बरकरार रखा जा सके।

    मार्टीनी ग्लास

    मार्टीनी को इसी तरह के ग्लास में सर्व किया जाता है। वी-शेप का यह ग्लास कॉकटेल ग्लास के मुकाबले आकार में बड़ा होता है।

    मार्गरीटा ग्लास

    डबल बाउल शेप के इस ग्लास में फ्रोज़न कॉकटेल्स जैसे मार्गरीटा को सर्व किया जाता है। ग्लास के निचले हिस्से में सॉलिड इंग्रीडियंट जाते हैं और ऊपरी हिस्से में एल्कोहॉल।