Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cleaning Tips: मैली से मैली टाइल्स को चमकाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 05:15 PM (IST)

    Cleaning Tips घर की साफ-सफाई के साथ बाथरूम को साफ रखना भी काफी बेहद जरूरी होता है। अगर बाथरूम गंदा रहता है तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बाथरूम के टाइल्स को चमकाने के लिए इन आसान टिप्स की मदद ले सकते हैं।

    Hero Image
    Cleaning Tips: मैली टाइल्स को चमकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cleaning Tips: बाथरूम की साफ सफाई घर के रख-रखाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जैसे हम बेडरूम, किचन की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह हमें बाथरूम की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। बाथरूम के टाइल्स में लगे दाग काफी जिद्दी होते हैं। आपके किचन में मौजूद कुछ चीज़ें टाइल्स को चमकाने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, टाइल्स को साफ करने के आसान टिप्स।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

    टाइल्स पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल पानी लें, इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें, फिर इसे स्प्रे बोतल में डालें। इस मिश्रण को बाथरूम की टाइल्स पर स्प्रे करें, 10-15 मिनट बाद गिले स्पंज से टाइल्स को पोंछ लें।

    2.ब्लीच से सफाई करें

    मैले टाइल्स को चमकाने के लिए ब्लीच का उपयोग कर सकते हैं। एक बड़े बाउल में पानी लें, इसमें 8-10 चम्मच ब्लीच मिलाएं। फिर घोल को स्प्रे बोतल में भरें, इससे टाइल्स पर स्प्रे करें और कुछ देर बाद किसी कपड़े से पोंछ सकते हैं।

    3.नमक से टाइल्स चमकाएं

    इसके लिए किसी साफ कपड़े पर नमक छिड़क दें और इससे टाइल्स पर रगड़ें। कुछ घंटों बाद पानी डालकर साफ कर सकते हैं।

    4.नींबू  से सफाई करें

    बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोड़ा और नींबू का रस मिलाकर टाइल्स को चमका सकते हैं।

    5. सिरका लाएगा टाइल्स में चमक

    सिरका के मदद से टाइल्स चमका सकते हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में पानी के साथ सिरका मिलाएं। इस मिश्रण में कपड़े को भिगोकर टाइल्स पर रगड़ें। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik