Teachers Day 2019 Speeches: डॉ. राधाकृष्णन के 7 अनमोल विचार
Teachers Day 2019 Speeches जीवन में आगे बढ़ने के लिए किताबी ज्ञान से ज्यादा जरूरी अनुभवी ज्ञान होता है। कुछ ऐसे थे डॉ. राधाकृष्णन के विचार जानेंगे इनके बारे में।
डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन में कई पदों पर काम किया किया लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वो ज्ञान को महज किताबों तक सीमित नहीं रखना चाहते थे, बल्कि अनुभवों के आधार पर प्राप्त ज्ञान को वो ज्यादा सटीक मानते थे और चाहते थे कि इसका भी साथ-साथ अनुसरण किया जाए जो सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही जरूरी है। जानेंगे उनके कुछ ऐसे ही विचारों के बारे में...
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan के अनमोल विचार
1. भगवान् की पूजा नहीं होती बल्कि उन लोगों की पूजा होती है जो उनके के नाम पर बोलने का दावा करते हैं।
2. कोई भी आजादी तब तक सच्ची नहीं होती,जब तक उसे विचार की आजादी प्राप्त न हो। किसी भी धार्मिक विश्वास या राजनीतिक सिद्धांत को सत्य की खोज में बाधा नहीं देनी चाहिए।
3. दुनिया के सारे संगठन अप्रभावी हो जाएंगे यदि यह सत्य कि ज्ञान अज्ञान से शक्तिशाली होता है उन्हें प्रेरित नहीं करता।
4. शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करें।
5. ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है।
6. पुस्तकें वह साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।
7. किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है।
इन विचारों को अगर आप जीवन में उतारेंगे तो सफलता मिलना तय है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।