Diwali Decoration Ideas 2022: दिवाली पर इन टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से सजाएं घर का मुख्य द्वार
Diwali Decoration Ideas 2022 करवा चौथ खत्म होते ही लोग दिवाली की तैयारियों में जुट जाते हैं। साफ- सफाई शॉपिंग के साथ ही घर की सजावट भी करनी होती है। घ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali Decoration Ideas 2022: दिवाली का त्योहार नजदीक है। जिसके लिए लोगों ने कपड़े, जूलरी, शॉपिंग और साफ-सफाई जैसी तैयारियां शुरु कर दी हैं। दिवाली के त्योहार की रौनक को दोगुना करने का काम करती है घर की सजावट। लोग अपने घरों को लाइट्स, फूलों, दीयों और दूसरी सजावटी चीज़ों से से सजाते हैं। घर का मुख्य द्वार ऐसी जगह है जहां हर आने-जाने वालों की नजर पड़ती है, तो ऐसे में इसकी सजावट भी खास होनी चाहिए। तो आज के इस लेख में हम मुख्य द्वार को कैसे सजाएं, इसके बारे में जानेंगे।
1. फेस्टिवल सीजन में लाल, चटख पिंक, येलो, ऑरेंज कलर का डेकोरेशन में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इन रंगों को आप रंगोली, फूल, कैंडल में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
2. रंगोली बनाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर नजर डालें कि कितनी जगह है आपके पास। उसी हिसाब से तय करें कि फूलों से सजावट करनी है, रंगोली बनानी है या फिर दीए से काम चलाना है।
3. मुख्य द्वार पर रंगोली तो बनाएं ही, साथ ही साथ पॉम-पॉम, मोतियों और मिरर वर्क से भी सजावट कर सकते हैं। इन चीज़ों से आप शुभ-लाभ लिख सकते हैं, स्वास्तिक, ऊं या लक्षमी के पैरों वाला डिजाइन बना सकते हैं।
4. घर के मुख्य द्वार पर सीढ़ियां हैं, तो उसे गेंदे, गुलाब की लंबी लड़ियों या फिर कोनों पर दीए जलाकर सजा सकती हैं। इससे पूरी सीढ़ी खूबसूरत नजर जाएगी।
5. घर के मुख्य द्वार की सजावट में आप इंडोर प्लांट्स की भी मदद ले सकते हैं। बड़े पत्तों वाले प्लांट्स अच्छे लगेंगे। उसके भी आसपास दीए या हल्की-फुल्की रंगोली बना दें। दरवाजों के कोने पर तैरने वाली मोमबत्तियां रख सकते हैं।
6. दरवाजे पर लगी नेमप्लेट के भी आसपास सजावट करें। इसके लिए गोटा, लैस, चूड़ियों के साथ छोटी घंटियां भी लगा सकते हैं।
7. मेन गेट की सजावट के लिए ब्रासवेयर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें खाली रखें या फिर आर्टिफिशियल फ्लॉवर लगाकर दोनों ही तरीके से ये अच्छे लगेंगे।
8. मुख्य द्वार की सीढ़ियों के साइड में छोटे- बड़े स्टूल रखकर इस पर भी गमले रखे जा सकते हैं। आसपास चीनी मिट्टी के चौड़े मुंह वाले बर्तन में पानी भरें और उसमें लंबे वक्त तक ताजा रहने वाले रंग-बिरंगे फूल रखें।
Pic credit- freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।