Diwali 2022 Gift Ideas: दिवाली पर अपनों को दें ये प्यार भरे तोहफे, आएगा उन्हें बेहद पसंद
Diwali 2022 Gift Ideas दिवाली हर किसी की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकरआती है और आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को गिफ्टस देकर दर्शाते हैं कि वे आपके लिए कितना मायने रखते हैं। दिवाली में अपनों को गिफ्ट देने का विशेष महत्व होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Diwali 2022 Gift Ideas: हर जगह दिवाली (Diwali) की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इस त्यौहार को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ बाजार में देखने को मिलती है। लोग अपने फैमिली, फ्रेंड्स, रिलेटिव के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स (Gifts) खरीदते हैं। जिससे उनकी खुशियां और भी दोगूनी हो सके। आइए जानते हैं, इस दिवाली आप अपने फैमिली को गिफ्ट में क्या खास दें।
1. चांदी का सिक्का
दिवाली में चांदी का सिक्का गिफ्ट में देना शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी के आशिर्वाद के प्रतिक माना जाता है। ऐसे में ये दिवाली पर गिफ्ट करने का अच्छा ऑपशन है।
2. लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
दिवाली में लक्ष्मी-गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। इस तरह आप अपनों के लिए ये भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। आप चाहें तो मिट्टी या मेटल की भी मूर्तियां दे सकती हैं। इसके साथ आप दिये भी गिफ्ट कर सकते हैं।
3.ड्राई फ्रूट्स
आजकल बाजार में ड्राई फ्रूट्स की डेकोरेटेड प्लेट्स मिल रहे हैं। गिफ्ट में ड्राई स्वीट्स देना अच्छा ऑप्शन माना जाता है। ये जल्दी खराब भी नहीं होती हैं। सेहत के लिहाज से भी ये अच्छा गिफ्ट है।
4. कॉफी मग
आप कॉफी मग भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इस पर फोटो या 3D प्रिंटेड डिजाइन भी बनवा कर दे सकते हैं।
5. लैम्पस या लाइटिंग
दिवाली रोशनी का त्यौहार है, और इसमें लैम्प या लाइटिंग गिफ्ट करना ज्यादा मायने रखता है। बाजार में एक से बढ़कर एक लैम्पस और लाइट्स उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के हिसाब से चुन सकते हैं, इसे गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
6. फोटो फ्रेम
दिवाली की खुशियों को कैद करने के लिए फोटो फ्रेम सबसे अच्छा विकल्प है। इसे आप दोस्तों या फैमिली को गिफ्ट कर सकते हैं।
7.जूलरी
ये ऐसा गिफ्ट है, जो कभी पुराना नहीं होता। चाहें तो आप मेटल, गोल्ड या सिल्वर की भी जूलरी गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे आपके परिवार को स्पेशल फील होगा।
8. ट्रेडिशनल ड्रेस
दिवाली के खास मौके पर आप ट्रेडिशनल ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। त्यौहर के दौरान ही वे इसका यूज भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप वॉच भी दे सकते हैं।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।