Dev Uthani Ekadashi 2022 Rangoli Designs: देवउठनी एकादशी पर रंगोली से सजाएं घर, ये हैं 15 लेटेस्ट डिज़ाइन्स
Dev Uthani Ekadashi 2022 Rangoli Designs हर साल दिवाली के बाद तुलसी विवाह मनाया जाता है। कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह मनाने की परंपरा है। इस साल तुलसी जी का विवाह 5 नवंबर को है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dev Uthani Ekadashi 2022 Rangoli Designs: हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन से ही चतुर्मास समाप्त हो जाते हैं और शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को प्रिय है। इस महीने श्रीहरि और लक्ष्मी जी की पूजा का विधान होता है। शास्त्रों के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन ही सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं और पुन: सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इस दिन भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। इस साल देव उठनी एकादशी 4 नवंबर 2022 को है।
दिवाली और देवउठनी एकादशी पर रंगोली को शुभ माना गया है। सभी अपने घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर खूबसूरत रंगोली बनाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं 15 खूबसूरत और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स के बारे में।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।