Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Christmas 2022: जश्न का माहौल दोगुना करने के लिए इन आइडियाज की मदद से सजाएं अपना घर

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 09:48 AM (IST)

    Happy Christmas 2022 इस मौके पर उत्सव जैसा माहौल रहता है। गिरिजाघरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इस दिन कुछ लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जाते हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं।

    Hero Image
    Happy Christmas 2022: जश्न का माहौल दोगुना करने के लिए इन आइडियाज की मदद से सजाएं अपना घर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Christmas 2022: दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार एक साथ 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यता है कि 25 दिसंबर के दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ है। अतः इस दिन प्रभु यीशु का हैप्पी बर्थडे मनाया जाता है। इस मौके पर उत्सव जैसा माहौल रहता है। गिरिजाघरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इस दिन कुछ लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जाते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने घर पर पार्टी करते हैं। इसके लिए ढ़ेर सारी तैयारियां की जाती हैं। घर को बेल्स, क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लॉज, गिफ्ट्स आदि चीजों से सजाया जाता है। अगर आप भी अपने घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन आइडियाज की मदद से अपने घर को सजाएं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेल्फी का करें इस्तेमाल

    क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप अपनी और अपने परिवार और दोस्तों की सेल्फी का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप आप बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर उन्हें प्रिंट कराकर क्रिसमस ट्री डेकोरेट कर सकते हैं। इससे क्रिसमस ट्री की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। दोस्तों और रिश्तेदारों को भी आपका आईडिया बहुत पसंद आएगा।

    वॉल ट्री बनाएं

    अगर आप बजट में रहकर क्रिसमस पार्टी करना चाहते हैं, तो आप वॉल क्रिसमस ट्री का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको घर में भी पार्टी के लिए स्पेस मिल जाएगा। साथ ही आपकी क्रिएटीविटी को देख आपके दोस्त और रिलेटिव्स सरप्राइज हो जाएंगे।

    हैंगिंग लैंटर्न का यूज करें

    दक्षिणी भारत में लोग क्रिसमस पर दीया जलाकर सेलिब्रेट करते हैं। इसके लिए यह प्रथा है। वहीं, गोवा में सितारों को साक्षी मानकर क्रिसमस के शुभ मौके पर सड़कों पर लैंप जलाते हैं। आप अपने घर को हैंगिंग लैंटर्न से सजा सकते हैं। इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इसके अलावा, आप मोमबत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घरों के साथ आउटसाइड भी डेकोरेशन जरूर करें।

    comedy show banner
    comedy show banner