विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dating Tips: पहली डेट कॉमेडी या ट्रैजडी में न बदल जाए, इसके लिए ध्यान रखें ये बातें

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2022 10:04 AM (IST)

Dating Tips पहली डेट पर जाते समय अकसर हम एक पोटैंशियल रिलेशनशिप की तलाश कर रहे होते हैं यानी एक ...और पढ़ें

Dating Tips: पहली डेट कॉमेडी या ट्रैजडी में न बदल जाए, इसके लिए ध्यान रखें ये बातें
Dating Tips: पहली डेट कॉमेडी या ट्रैजडी में न बदल जाए, इसके लिए ध्यान रखें ये बातें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dating Tips: पहली डेट ट्रिकी न हो इसके लिए कुछ सावधानियां रखनी जरूरी हैं। हो सकता है यह फेयरी टेल रोमैंस में बदल जाए क्योंकि सभी पहली डेट पर घबराए हुए दिखते हैं। हम यहां कुछ सावधानियों के बारे में बता रहे हैं, जिससे घबराहट में आप कुछ ऐसा न कर बैठें जिससे आपकी पहली डेट कॉमेडी या ट्रैजिडी की कैटेगरी में पहुंच जाए।

फोटो से अलग दिखते/ती हो

पहली बार किसी से मिलने जा रहे हैं, तो यह न कहें, 'तुम सचमुच अलग लग रहे/रही हो। क्या डेटिंग साइट पर की आपकी फोटो फोटोशॉप्ड है? इस बात का सीधा मतलब है कि आप जो देख रहे हैं, वह आपको पसंद नहीं है। इस बात को कहने का आपका दूसरा तरीका भी हो सकता है। लुक्स पर कमेंट करने के बजाय ड्रेस या एक्सेसरीज की तारीफ की जा सकती है।

न करें डाइट पर कोई टिप्पणी

यह न कहें, ओह माई गॉड, आर यू वेजिटेरियन/नॉन वेजिटेरियन। यहां आपको बता दें कि किसी का खानपान उसका निजी चुनाव होता है, इसलिए इस तरह के कमेंट देने से बचें। जैसे अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो यह आपकी च्वॉइस है, ठीक वैसे ही नॉन-वेजिटेरियन होना सामने वाले की भी च्वॉइस हो सकती है। इसलिए शुरुआत में ही इस तरह की बातें करेंगे, तो रिश्ता बनने से पहले ही टूट जाएगा।

ड्रिंक करते/करती हो

यह भी न, क्या आप ड्रिंक करते/करती हैं? इस सवाल से आप पूछना क्या चाह रहे हैं? इस तरह की खोजबीन करने के लिए आपको फर्स्ट डेट को चुनना ही नहीं चाहिए था। इस सवाल के जवाब से आप सामने वाले को क्या सच में चुन पाएंगे?

बार-बार फोन देखना

बातचीत के बीच यह न कहें, हे सुनो, तुमने ये शानदार पोस्ट्स देखें? या बातचीत के दौरान बार-बार फोन देखना और फोन को ऊपर से नीचे तक स्क्रॉलिंग करते हुए बातों को सुनना। सामने वाले को यह समझते देर नहीं लगेगी कि आपका इंट्रेस्ट उसके बजाय अपने फोन में है।

ड्रेस पर न दें कमेंट

कभी यह न कहें, ओह आपने यह क्या पहना है? ऐसा कहने का यही मतलब है कि आप किताब को कवर से जज कर रहे हैं। इस तरह की बातें आपकी पहली डेट को लास्ट बना सकती हैं। ड्रेस पर कमेंट करने से लगेगा कि आप उसकी पर्सनैलिटी और हुनर को नहीं, बल्कि सामने वाले को उसके कपड़ों से जज कर रहे हैं। ऐसी गलती कभी न करें।

किस पार्टी के हो?

यह न पूछें, 'तुम किस पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट करते हो? ध्यान रखें, डेट पर जाने से पहले दिमाग से राजनीति की बातें निकाल दें क्योंकि आप फर्स्ट डेट पर हैं किसी पार्टी के नेता या अध्यक्ष का चुनाव करने या किसी पार्टी के दौरे पर नहीं।

Pic credit- freepik