विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Childhood Popular Games: खेल जो कभी हमें बेहद पसंद थे, आज गैजेट्स के जमाने में हो गए हैं गुम

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
Published: Tue, 11 Jul 2023 02:42 PM (IST)

Childhood Popular Games खेल न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के देशों की संस्कृति और इतिहास का एक अभिन्न अंग रहे ...और पढ़ें

Childhood Popular Games: कभी बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर हुआ करते थे ये 5 खेल
Childhood Popular Games: कभी बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर हुआ करते थे ये 5 खेल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Traditional Indian Sports: स्पोर्ट्स हमेशा से मनुष्य की जिंदगी का हिस्सा रहे हैं, फिर चाहे हजारों साल पहले की बात करें या मॉडर्न जमाने की। भारत में भी खेलों का इतिहास बड़ा है, एक समय ऐसा था जब खेल भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा थे।

आज के मॉडर्न जमाने में जहां लोग गैजेट और वीडियो गेम खेलते हैं, हम सभी पारंपरिक भारतीय खेलों को लगभग भूलते जा रहे हैं। गैजेट्स के दौर से पहले बच्चे स्कूल से लौटकर बाहर खेलने जाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते थे। 

आजकल बच्चों का समय कम्प्यूटर या टैब पर ज्यादा बीतता है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। एक्सपर्ट्स भी मां-बाप को यही सलाह देते हैं कि बच्चों को गैजेट्स से दूर रखें और बाहर खेलने जाने के लिए प्रोत्साहित करें।  

तो आइए जानें उन आउटडोर खेलों के बारे में जो आपके बच्चों के शारीरिक और मानसिक शक्ति दोनों के लिए फायदेमंद हैं।

1. कबड्डी

कबड्डी एक टीम के साथ खेले जाने वाला खेल है। जिसे खेलने के लिए स्ट्रेजी के साथ स्टेमिना की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस खेल की शुरुआत भारत में हुई और अब यह विश्व स्तर पर खेला जाता है। हिंदी में कबड्डी का मतलब सांस रोकना होता है। खिलाड़ी 7 से 12 सदस्यों वाली दो टीमें बनाते हैं। एक टीम के खिलाड़ियों को विरोधी टीम के क्षेत्र में घुसना होता है। ऐसा करते समय, उन्हें अधिक से अधिक विरोधी खिलाड़ियों को छूने का प्रयास करना होता है। जिस भी टीम मेंबर को छू लिया जाता है उन्हें आउट घोषित कर दिया जाता है।

2. खो-खो

खो-खो एक पॉपुलर पारंपरिक भारतीय खेल है, जिसका आविष्कार और विकास प्राचीन भारत में हुआ था। कबड्डी के बाद, खो-खो देश का सबसे प्रचलित गेम है। इस खेल में दो टीमें होती हैं, हर टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 9 खिलाड़ी ही एक बार में खेलते हैं। पहले एक टीम के 9 खिलाड़ी एक लाइन में जमीन पर बैठते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी उल्टी दिशाओं में बैठता है और एक खिलाड़ी चेज़र की भूमिका निभाता है। पीछा करने वाला उस खिलाड़ी के चारों ओर दौड़ता है, जिसे पकड़ना है। खेल का लक्ष्य यह है कि पीछा करने वाले को भागने वाले को छूना चाहिए।

3. डॉग एंड द बोन

डॉग एंड द बोन बच्चों का खेल है, जिसमें 5 या अधिक खिलाड़ियों की दो टीमें होती हैं। रुमाल या छड़ी जैसी वस्तु को 'हड्डी' कहा जाता है। प्रत्येक टीम का एक सदस्य खेल के मैदान के बीच में रखी हड्डी को घेरने के लिए आगे बढ़ता है। इसका उद्देश्य दूसरे खिलाड़ी द्वारा पकड़े बिना हड्डी को हासिल करना होता है।

4. लुका-छिपी/छुपन छुपाई

यह खेल आमतौर पर पूरी दुनिया में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस खेल में एक डेनर होता है, जिसे बाकी छिपे हुए लोगों को तय समय पर ढूंढ़ कर निकालना होता है। जिसकी डेन होती है, उसे अपनी आंखें बंद करके कुछ देर लोगों को छिपने का समय देना होता है और फिर डेनर को छिपे हुए खिलाड़ियों को ढूंढना होता है। इस गेम को कितने भी लोग खेल सकते हैं।

5. पोशम पा

पोशम पा एक आउटडोर खेल है, जो तीन या अधिक खिलाड़ियों द्वारा खेला जाता है। दो खिलाड़ी हाथ मिलाकर एक "गेट" बनाते हैं। फिर वे गाते हैं, 'पोशन-पा भई पोशन -पा"। अन्य खिलाड़ी एक लाइन में इससे होकर गुजरते हैं। गाना खत्म होने पर, दोनों खिलाड़ी अपने गेट हाथों से बंद कर लेते हैं। जो एक खिलाड़ी इन हाथों के बीच फंसा जाता है, वह आउट हो जाता है। खेल तब तक जारी रहता है जब तक अन्य सभी खिलाड़ी गेट में फंस नहीं जाते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।