Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fried Chicken: दुनिया के 10 बेस्ट फ्राइड चिकन की लिस्ट में शामिल हुआ चिकन 65, जानें कौन-सा स्थान किया हासिल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 02:32 PM (IST)

    नॉन-वेजिटेरियन्स के लिए फ्राइड चिकन पसंदीदा व्यंजन होता है। शायद ही कोई ऐसा नॉनवेज लवर हो जिसे चिकन खाना पसंद नहीं और अगर बात फ्राइड चिकन की हो तो इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसी क्रम में हाल ही में दुनिया के टॉप 10 फ्राइड चिकन रेसिपी की एक लिस्ट जारी हुई है जिसमें भारत की एक डिश में भी जगह बनाई है।

    Hero Image
    दुनिया के टॉप 10 फ्राइड चिकन रेसिपी की एक लिस्ट में शामिल चिकन 65

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fried Chicken: खानपान की बात हो और भारत का जिक्र न किया जाए, ऐसा तो ही नहीं सकता। अपने खानपान और स्वाद के लिए मशहूर भारत दुनियाभर से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां हर राज्य और हर शहर की अपनी अलग खासियत है, जो यहां के पकवानों में भी देखने को मिलती है। भारत में मिलने वाले पकवानों का स्वाद विदेशों में भी लोगों को काफी पसंद आने लगा है, यही वजह है कि अब कई भारतीय व्यंजनों का स्वाद विदेशों में भी चखने को मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी क्रम में एक बार फिर दुनियाभर में भारतीय पकवान चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में दुनिया के टॉप 10 फ्राइड चिकन रेसिपी की एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें भारत की एक डिश में भी अपनी जगह बनाई है।

    नॉन-वेजिटेरियन का फेवरेट चिकल फ्राइड

    नॉनवेज लवर्स के बीच फ्राइड चिकन सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। क्रिस्पी परत से कोटेड जूसी टुकड़ों का स्वाद भला किसे पसंद नहीं होगा। इस व्यंजन की खास बात यह है कि हर क्षेत्र में इसे तैयार करने का अपना तरीका होता है। दुनिया भर में फ्राइड चिकन की इसी लोकप्रियता को देखते हुए मशहूर फूड गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया में "10 बेस्ट फ्राइड चिकन व्यंजन" की एक सूची जारी की।

    यह डिश बनी नंबर वन

    फ्राइड चिकन की इस लिस्ट में दुनियाभर के कई व्यंजनों का नाम शामिल है। इसी क्रम में भारत की मशहूर डिश चिकन 65 ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। चिकन 65 ने इस लिस्ट में 10वां स्थान हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। वहीं, बता करें टॉप 3 फ्राइड चिकन डिश की, तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंडोनेशिया का अयम गोरेंग है, जिसने 5 में से 4.6 स्टार हासिल किए।

    ये रहे टॉप 10 व्यंजन

    वहीं, दूसरे और तीसरे पायदान पर क्रमशः ताइवान का ताइवानी पॉपकॉर्न चिकन और दक्षिणी अमेरिका का साउथर्न फ्राइड चिकन है। बात करें चिकन 65 की, तो यह एक क्लासिक पोल्ट्री डिश है, जिसकी शुरुआत भारत के शहर चेन्नई में हुई थी। दुनिया के टॉप 10 फ्राइड चिकन डिश की लिस्ट में निम्न शामिल हैं-

    • अयम गोरेंग, इंडोनेशिया
    • ताइवानी पॉपकॉर्न चिकन, ताइवान
    • साउथर्न चिकन, दक्षिणी अमेरिका
    • क्रिस्पी फ्राइड चिकन, गुआंग्डोंग, चीन
    • चिकन कीव, यूक्रेन
    • आयम पेनयेट, ईस्ट जावे, इंडोनेशिया
    • पॉज़र्स्काया कोटलेटा, रूस
    • बैकहेंडल, वियना, ऑस्ट्रिया
    • हॉट चिकन, नैशविले, यूएसए
    • चिकन 65, चेन्नई, भारत