Budget Home Decor: कम बजट में घर को बनाना है खूबसूरत, तो आजमाएं ये टिप्स
Budget Home Decor अपने सपनों के घर को सजाने में बजट आड़े आ रहा है तो यहां दिए गए आइडियाज की मदद से आप बहुत ही कम पैसों में सजा सकती हैं अपना घर। कैसे? जान लें यहां...

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Budget Home Decor: बात जब घर को सजाने की आती है, तो बहुत से लोग यह सोचकर रह जाते हैं कि महंगी और आकर्षक वस्तुओं को खरीदने से घर का बजट बिगड़ जाएगा। जिसके चलते घर को अपने मन- मुताबिक सजाने का सपना पूरा होने में कई साल लग जाते हैं, लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान रखकर कम बजट में भी घर की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। छोटे से घर को बड़ा दिखा सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं इन टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में।
1. व्यवस्थित करें
अपने घर को आकर्षित बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है उसे व्यवस्थित रखना इसलिए घर से गैरजरूरी चीज़ों को हटा दें। व्यवस्थित घर कम चीज़ों की सजावट से भी आकर्षक लगता है।
2. लाइटिंग अपडेट करें
लाइटिंग घर के माहौल को बहुत सुंदर बनाती है। ज्यादा आधुनिक और स्टाइलिश लाइट की जगह आप पुरानी लाइट को भी क्रिएटिव तरीके से सजाकर आकर्षक बना सकते हैं।
3. डेकोरेटिव मिरर लगाएं
मिरर घर की सजावट ही नहीं बढ़ाता बल्कि पॉजिटिविटी को भी बढ़ाता है। नया डेकोरेटिव मिरर खरीदने के बजाय आप पुराने मिरर को भी सजा सकते हैं। मिरर के साइड्स को छोटे-छोटे शंख, हैंडमेड फ्लॉवर, चमकीली चीज़ों से सजा सकते हैं।
4. लिविंग रूम की शोभा बढ़ाएं
लिविंग रूम और बेडरूम की शोभा बढ़ाने के लिए मखमली और रेशमी फर वाले कपड़ों से कुशन बनाकर सजाएं। इसके लिए अलग से कपड़े खरीदने के बजाय अलमारी में जिन कपड़ों का इस्तेमाल अब नहीं होता, उससे कुशन्स बनाया जा सकता है।
5. ताजे फूलों से बढ़ेगी रौनक
घर की सुंदरता को बढ़ाने में फूल और हरियाली अहम भूमिका निभाते हैं। तो डाइनिंग टेबल के पास एक फूलदान में ताजा फूल सजाएं। इसके अलावा ड्राइंग रूम के सेंटर टेबल पर भी आप फूलों का गुलदस्ता रख सकते हैं। इंडोर प्लांट्स से घर के कोनों को सजाएं। इससे खूबसूरती के साथ घर का वातावरण भी शुद्ध बना रहेगा।
Pic credit- freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।