Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihu Festival Recipes: बिहू पर बनाई जाने वाली असम की टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज़, जिसे आप भी कर सकते हैं ट्राय

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 12:35 PM (IST)

    Bihu Festival Recipes आज 14 अप्रैल को असम में बिहू का उत्सव मनाया जा रहा है। बिहू का त्योहार मुख्य रूप से फसलों का त्योहार होता है। इस दिन को लोग धूमधाम के साथ मनाते हैं और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं।

    Hero Image
    Bihu Festival Recipes: बिहू पर बनाए जाने वाले ट्रेडिशनल पकवान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bihu Festival Recipes: बिहू असम का बहुत ही खास पर्व है जो एक या दो दिन नहीं, पूरे सात दिन मनाया जाता है। हर एक दिन अपना एक खास महत्व लिए हुए है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर कच्ची हल्दी और उड़द दाल के पेस्ट से स्नान करते हैं। नए कपड़े पहनते हैं और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए खाए जाते हैं। इस दिन घर में बनने वाले ज्यादातर पकवान नई फसलों से ही बनाए जाते हैं। बिहू पर बनने वाले पकवानों का जायका ही अलग होता है जिसे यहां के लोग बड़े चाव से मिल बांटकर खाते हैं। इस​ दिन बनाए जाने वाले पकवानों में सबसे ज़्यादा मशहूर है- खार, आलू पितिका, जाक, मसोर टेंगा और मांगशो। आइए जानते हैं इन डिशेज की खासियत के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मसोर टेंगा

    यह असम की फेमस नॉन वेजिटेरियन डिश है, जिसमें मछली का इस्तेमाल होता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। क्योंकि इसे बनाने के लिए नींबू, कोकम, टमाटर, हर्ब्स, आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चावल और रोटी दोनों के साथ खाया जाता है।

    तिल पिट्ठा

    भोगाली बिहू का त्योहार बिना तिल पिट्ठा के अधूरा है। जिसका स्वाद आप असम के हर घर और होटल्स में ले सकते हैं। तिल और नारियल की स्टफिंग के साथ रोल शेप में बनने वाले पिट्ठे का स्वाद एक बार खाने के बाद भूल पाना नामुमकिन है।

    संदोह गुरी

    संदोह गुरी भी बिहू के मौके पर बनाई जाने वाले एक ट्रेडिशनल डिश है। जिसे चावल, दूध या दही, गुड़ या चीनी, घी और ड्रायफ्रूट्स से तैयार किया जाता है। बहुत ही सिंपल चीज़ों से बनाई जाने वाली ये डिश स्वाद में जबरदस्त होती है। 

    खार

    खार एक नॉन वेजिटेरियन डिश है। जिसमें कई मसालों, पपीता, दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इस डिश को बनाने में केले के सूखे पत्ते का भी इस्तेमाल किया जाता है। जो डिश का स्वाद अलग और खास बना देता है। इसे चावल के साथ परोसा जाता है।