Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 04:37 PM (IST)

    प्राचीन काल में बिहार को मगध के नाम से जाना जाता था। यह कला और संस्कृति के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस राज्य में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें है जहां आप वेकेशन मना सकते हैं। खानपान के मामले में भी बिहार काफी मशहूर है।

    Hero Image
    जानिए बिहार के मुख्य चीज़ों के बारे में

    बिहार अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह राज्य देश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। बिहार को प्राचीन काल में 'मगध' के नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी पटना का नाम 'पाटलीपुत्र' था। इस राज्य का इतिहास काफी समृद्ध है। बिहार की धरती कई महान हस्तियों की कर्मस्थली रही है। सम्राट अशोक से लेकर महात्मा बुद्ध तक ने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल भी हैं। जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यहां की संस्कृति से जुड़े भी कई स्थल देखने को मिल जाएंगे।

    मशहूर पर्यटन स्थल

    घूमने के लिहाज से बिहार में काफी कुछ है। यहां कई दर्शनीय स्थल हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। बिहार के तीर्थ स्थल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। बोधगया का महाबोधी मंदिर को देखने के लिए साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह मंदिर निरंजना नदी के तट पर स्थित है। इसके अलावा हनुमान मंदिर (पटना), जानकी मंदिर (सीतामढ़ी), विष्णु पद मंदिर, मंगला गौरी मंदिर (गया), जल मंदिर (पावापुरी) दुनियाभर में मशहूर हैं।

    बिहार अपनी ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी काफी मशहूर है। पटना से लगभग 95 किमी की दूरी पर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। विश्व शांति स्तूप (राजगीर), शेरशाह सूरी का मकबरा (सासाराम), अशोक स्तंभ (वैशाली), गोलघर (पटना) सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र हैं।

    खानपान की प्रसिद्ध चीज़ें

    खानपान के मामले में भी बिहार काफी समृद्ध राज्य है। यहां की कई व्यंजन दुनियाभर में मशहूर है। लिट्टी-चोखा इस राज्य का एक लोकप्रिय व्यंजन है। जिसे बनाने के लिए आटे और सत्तु का इस्तेमाल किया जाता है, तो वहीं आलू, बैंगन, टमाटर से चोखा तैयार किया जाता है।

    इसके अलावा यहां का खाजा, सत्तु का शरबत, रसिया, दाल पिठा, मालपुआ, लौंग लता, मटर का निमोना, चना घुघनी, ठेकुआ आदि भी खूब पसंद किया जाता है। बिहार का ये खाना विदेश में भी काफी पॉपुलर है।

    बिहार में मनाए जाते हैं ये प्रमुख त्योहार

    छठ पूजा बिहार का प्रमुख त्योहार है। इस पर्व में उगते सूर्य के साथ डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है। इसके अलावा नागपंचमी, रामनवमी, वसन्त पंचमी, महाशिवरात्रि, तीज, जितिया व्रत मुहर्रम और ईद भी यहां धूमधाम से मनाए जाते हैं।

    बोली जाने वाली क्षेत्रिय भाषाएं

    बिहार में कई भाषाएं बोली जाती हैं, जिसमें मैथिली, भोजपुरी, मगही ज्यादा प्रचलित हैं। इसके अलावा यहां के लोग हिन्दी भाषा भी बोल लेते हैं और समझ लेते हैं।

    कला के मामले में भी आगे है बिहार

    कला के क्षेत्र में आपको बिहार में एक से एक चीज मिल जाएगी। यहां की चित्रकला हो या फिर लोक गीत। यहां की मधुबनी पेंटिंग को दुनियाभर में माना जाता है। यह मिथिला की फोक पेंटिंग आर्ट है। पहले यह पेंटिंग सिर्फ गांव में मिट्टी से बने घरों पर ही देखने को मिलती थी, लेकिन अब इसे कपड़े या कागज में भी बनाया जाता है।

    बिहार में लोकगीत गाने की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां मौसम में परिवर्तन के अनुसार भी लोकगीत गाने की परंपरा है। बसंत ऋतु में फगुआ, चैत्र मास में चैता लोकगीत तो वहीं बरसात के मौसम में सावन, झूला और हिंडोला प्रचलित हैं। यहां शादी के अवसर पर 'डोमकछ' किया जाता है। यह एक नाट्य लोकसंगीत है।

    Picture Courtesy: Instagram/patna_hanuman_mandir