Move to Jagran APP

Basant Panchami 2023: मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, नोट करें ये रेसिपीज

Basant Panchami 2023 बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। माना जाता है कि मां सरस्वती पीली चीजों से जल्दी प्रसन्न होती हैं। इस दिन माता को भोग लगाने के लिए ये पकवान बना सकते हैं।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Wed, 25 Jan 2023 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 09:13 AM (IST)
Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए बनाएं ये चीजें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Basant Panchami 2023: इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। लोग इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस त्योहार में मां सरस्वती की आराधना की जाती है। पीले रंग के पकवानों से मां सरस्वती को भोग लगाया जाता है। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के पकवान का भोग लगाते हैं।  माना जाता है कि  इससे माता जल्दी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं, भोग बनाने की ये रेसिपीज।

loksabha election banner

1.राजभोग

सामग्री

250 ग्राम पनीर, 1 बड़ा चम्मच मैदा, 2 कप पानी, 500 ग्राम चीनी, फूड कलर, 1 टी स्पून इलाइची पाउडर, 1-2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स, 1 चम्मच इलाइची पाउडर, केसर

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले केसर, इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स एक साथ मिक्स करें।

- चीनी और पानी का घोल तैयार करें।

- फिर पनीर और मैदे को एक साथ मिक्स करें।

- इसमें ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें।

- इस मिश्रण से बॉल्स बना लें।

- चीनी पानी के घोल में फूड कलर मिलाएं।

- अब इसमें पनीर बॉल्स को डालकर तेज आंच पर पकाएं।

-जब ये गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें।

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर बन रहा है अबूझ मुहूर्त, जानिए विवाह- मुंडन सहित कौन से काम करना होगा शुभ

2.केसर हलवा

सामग्री

1 कप चीनी , 2-3 बड़े चम्मच घी, 1-2 बड़े चम्मच घी, 2-3 चम्मच केसर, 5-8 बादाम और 10 पिस्ता, 1 चम्मच इलाइची पाउडर

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें, इसमें घी डालें।

- इसमें सूजी को भून लें।

- पानी और चीनी का चाशनी तैयार कर लें।

- चाशनी में भूने हुए सूजी, केसर और ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह मिलाएं।

-तैयार है केसर का हलवा।

Basant Panchami 2023 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं ये ये भोग, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

3.बेसन के लड्डू

सामग्री

500 ग्राम बेसन, 2 कप चीनी, 2-3 चम्मच इलाइची पाउडर, 1 कप घी

बनाने की वि​धि

-सबसे पहले कढ़ाही में घी और बेसन को मिक्स करें और इसे भून लें।

- अब इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।

- इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिक्स करें।

- फिर इस मिश्रण से लड्डू तैयार कर लें।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.