विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basant Panchami 2023 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं पीले रंग के ये भोग, खुल जाएगा भाग्य

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Fri, 20 Jan 2023 10:18 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 08:29 AM (IST)

Basant Panchami 2023 Bhog बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने के साथ इन चीजों का भोग ...और पढ़ें

Basant Panchami 2023 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं ये ये भोग, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Basant Panchami 2023 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं ये ये भोग, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

नई दिल्ली, Basant Panchami 2023 Bhog: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, कला की देवी माता सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था।

आज मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ खास चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर घर में लगाएं ये चमत्कारी पौधा, मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं ये भोग

राजभोग

मां सरस्वती की पूजा में पीली ही वस्तुओं का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप चाहे, तो मां सरस्वती को राजभोग का भोग लगा सकते हैं। इससे मां जल्द प्रसन्न हो जाएगी।

पीले मीठे चावल

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले मीठे चावल का भोग लगाने की भी परंपरा है। इन्हें मीठे केसरी भात भी कहा जाता है। इन्हें मां को भोग लगाने वह अति प्रसन्न होती है।

केसर हलवा

मां सरस्वती की पूजा में केसर हलवा चढ़ाया जाता है। इसे पारंपरिक भोग माना जाता है। मान्यता है कि मां सरस्वती को केसर हलवा का भोग लगाने से सासे कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

बूंदी

माना जाता है कि मां सरस्वती को बूंदी अतिप्रिय है। इसलिए बसंत पंचमी के मां सरस्वती को पीली बूंदी का भोग लगा सकते हैं। आप चाहे तो बूंदी के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं।

बेसन के लड्डू

मां सरस्वती को बेसनके लड्डू भी अति प्रिय है। इस मिठाई को भावना का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बेसन के लड्डू चढ़ाने से मां जल्द प्रसन्न हो जाएगी।

मालपुआ

बसंत पचंमी के दिन मां सरस्वती को मालपुआ का भी भोग लगा सकतेहैं। इन भोग से मां अति प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।