Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Quinoa Recipe: तेजी से कम करना चाहते हैं वजन, तो खाने में इन तरीकों से शामिल करें क्विनोआ,

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 03:43 PM (IST)

    Quinoa Recipe क्विनोआ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल केक पराठे रोटी या अन्य डिशेज में किया जाता है। ये बीज पोषक तत्वों से भरपू ...और पढ़ें

    Hero Image
    Quinoa Recipe: वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें क्विनोआ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Quinoa Recipe: क्विनोआ एक तरह का बीज है, जो खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे उपमा, सूप, डोसा, सलाद, खिचड़ी, दलिया आदि में शामिल कर खाना पसंद करते हैं। यह शकाहारियों के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में  काफी मददगार है। इसके अलावा आप इसे वजन कम करने के लिए भी खा सकते हैं। जी हां, तो आइए जानते हैं, वेट लॉस करने के लिए खाने में क्विनोआ कैसे शामिल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     1. सलाद

    सबसे पहले क्विनोआ को पका लें। अब एक कटोरे में हरा धनिया, जैतून का तेल, नींबू का रस और सिरका लें। इसमें पके हुए क्विनोआ मिक्स करें, फिर कटी हुई सब्जियां डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस तरह आप सलाद में क्विनोआ शामिल कर सकते हैं।

    2. उपमा

    उपमा बनाने के लिए एक चम्मच तेल लें, इसमें राई मिलाएं, फिर प्याज डालकर भुनें। अब आप अपनी पसंद की सब्जियां और क्विनोआ डालें और इन्हें अच्छी तरह भुनें, इसमें पानी डालें और 10 मिनट तक पकाएं।

    3.पुलाव

    एक पैन गर्म करें, इसमें थोड़ा घी डालें। अब कटी हुई सब्जियां डालें और इन्हें अच्छी तरह भुनें। इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।फिर क्विनोआ मिलाएं, साथ ही इसमें नमक, हल्दी, धनिया, पुदीना की पत्तियां और अन्य मसाले डालें और इसे 10-15 मिनट के लिए ढक दें। ये विधि अपनाकर क्विनोआ का पुलाव तैयार कर सकते हैं।

    4. कर्ड क्विनोआ

    एक कटोरे में दही लें, इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा और अन्य सब्जियां डालें। इसमें नमक और हरा धनिया डाल दें। इसमें पका हुआ क्विनोआ मिलाएं। अब पैन गर्म करें, इसमें एक चम्मच तेल और राई, जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसमें दही के मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं ताकि इसका तड़का मिश्रण में मिक्स हो जाए।

    5. लेमन क्विनोआ

    एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, मूंगफली, हरी मिर्च का तड़का लगाएं और मूंगफली को अच्छे से भुन लें। चाहें तो आप कटा प्याज मिक्स कर सकते हैं। इसमें पका हुआ क्विनोआ डालकर कुछ देर तक भुन लें। जब यह पक जाए, तो इसमें नींबू का रस मिलाएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik