Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Year Ender 2024: Pookie से लेकर Moye Moye तक, इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 10 शब्द

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 05:57 PM (IST)

    कुछ ही दिनों में साल 2024 (Year Ender 2024) खत्म होने वाला है और साल खत्म होने से पहले Google ने एक बार फिर इस साल सर्च किए गए डेटा की लिस्ट जारी की है। इसी क्रम में गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए 10 शब्दों की मीनिंग की लिस्ट भी जारी है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये 10 शब्द।

    Hero Image
    इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 10 शब्द (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल का आखिरी महीना आते ही हर कोई सालभर हुए अलग-अलग इवेंट्स, घटनाओं और चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। किसी भी तरह की जिज्ञासा को शांत करने या किसी भी सवाल का जवाब खोजने के लिए हम सबसे पहले Google की मदद लेते हैं। यही वजह है कि साल भर खोजी गई इन चीजों का पूरा रिकॉर्ड गूगल बाबा के लिए मौजूद रहता है। इसी क्रम में हाल ही में गूगल ने साल 2024 (Year Ender 2024) में सबसे ज्यादा सर्च की गईं अलग-अलग चीजों (Most Searched Terms on Google 2024) की एक लिस्ट जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टूरिस्ट डेस्टिनेशन, फूड्स, फिल्म आदि शामिल हैं। इसी लिस्ट में गूगल ने 10 ऐसे शब्द भी जारी किए, जिनके मतलब (most searched meaning 2024) इस साल भारत में इस साल सबसे ज्यादा खोजे गए। आइए आपको बताते हैं कौन-से हैं ये 10 शब्द-

    यह भी पढ़ें-  क्यों उगते और ढलते समय सूरज का आकार दिखता है बड़ा? आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य

    ऑल आइज ऑन राफा (All Eyes on Rafah)

    इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा जिसका मतलब सर्च किया गया वह है- ऑल आइज ऑन राफा (All Eyes on Rafah)। इजरायली हवाई हमले के बाद दक्षिणी गाजा के कैंप्स विनाशकारी आग के बाद सामने आए मंजर से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसके बाद सभी ने गूगल पर इस फ्रेज का मतलब सर्च किया।

    अकाय (Akaay)

    गूगल में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा जिस शब्द के मतलब को सर्च किया गया, वह है अकाय। दरअसल, क्रिकेट आइकन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे के नाम की घोषणा की थी। इस कपल ने जैसे ही अपने दूसरे बच्चे का नाम अकाय रिवील किया, तभी से यह इंटरनेट पर छाया हुआ है। "अकाय", संस्कृत से लिया गया है। इसका मतलब है जिसका कोई रूप यानी शरीर न हो अर्थात जो 'निराकार' हो।।

    सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)

    इस साल गूगल पर लोगों ने सेहत से जुड़े कुछ शब्द भी सर्च किए, जिसमें सर्वाइकल कैंसर शामिल है। यह स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो दुनियाभर में कई महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे में इस बीमारी की सर्चिंग यह बताती है कि लोग अब महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक हो रहे हैं।

    तवायफ (Tawaif)

    इस साल लोगों ने गूगल पर तवायफ शब्द भी काफी ज्यादा बार सर्च किया। संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी की रिलीज के बाद इस शब्द की चर्चा जोरों-शोरों पर हुई। असल में यह शब्द संगीत और नृत्य में कुशल एक पारंपरिक महिला कलाकार को दर्शाता है।

    डिम्योर (Demure)

    गूगल पर एक सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला शब्द था "डिम्योर।" यह शब्द किसी ऐसे व्यक्ति को संदर्भित करता है जो शर्मीला और विनम्र होता है। लोगों ने इस शब्द का अर्थ तब खोजा, जब उन्हें साहित्य, मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर इस शब्द को सुनने या पढ़ने को मिला।

    पूकी (Pookie)

    सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से पूकी शब्द काफी सुनने को मिल रहा है। यह वजह है कि लोगों ने इस साल इसे भी काफी ज्यादा सर्च किया। यह एक प्यारा, स्नेहपूर्ण शब्द है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर किसी प्यारी चीज का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

    स्टेमपेड (Stampede)

    इस साल गूगल पर लोगों ने स्टेमपेड (Stampede) शब्द को भी काफी बार सर्च किया। इस शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर भगदड़ वाली स्थिति को दर्शाने के लिए किया जाता है। इस साल सामने आई भीड़ और भगदड़ से जुड़ी घटनाओं से संबंधित न्यूज ने लोगों का ध्यान इस शब्द की तरफ आकर्षित किया।

    मोये मोये (Moye Moye)

    यह शब्द इस साल आपको लगभग हर जगह देखने और सुनने को मिला होगा। खासकर इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर इससे जुड़े कई मीम्स देखने को मिले। असल में यह एक गाने का टाइटल है, जिसका मतलब "माई बैड ड्रीम"। इसी सालम रिलीज होने के बाद यह लोकप्रिय हो गया।

    कॉन्सिक्रेशन (Consecration)

    कॉन्सिक्रेशन भी इस साल सर्च किए टॉप-10 शब्दों की लिस्ट में शामिल है। इस शब्द का मतलब किसी चीज को पवित्र घोषित करना या पवित्रीकरण होता है। इसमें अक्सर औपचारिक आशीर्वाद या अनुष्ठान शामिल होता है।

    गुड फ्राइडे (Good Friday)

    ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद में हर साल इस दिन को मनाया जाता है। इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए 10 शब्दों में गुड फ्राइडे आखिरी स्ठान पर रहा।

    यह भी पढ़ें-  हजारों क‍िलाेमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचा था सभी का पसंदीदा मोमोज, द‍िलचस्‍प है इसकी कहानी