घड़ी में 11:11 देखते ही क्यों मांगते हैं विश? पढ़ें लॉ ऑफ अट्रैक्शन और एंजेल नंबर्स का सच
घड़ी में 11:11 दिखने पर कई लोग विश मांगते हैं, लेकिन क्या आपको इसका कारण पता है? ऐसा माना जाता ...और पढ़ें

क्यों 11:11 पर मानते हैं विश? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आपकी नजर अचानक से घड़ी की ओर गई होगी और 11:11 बज रहे होंगे। यह समय देखते ही आपने जल्दी से कोई विश मांगी होगी, इस उम्मीद में कि यह पूरी हो जाए। ऐसा कई लोग मानते हैं कि 11:11 पर कोई विश मांगी जाए, तो वह पूरी हो जाती है।
लेकिन क्या सचमुच ऐसा होता है और 11:11 पर नजर पड़ते ही क्यों विश मांगी जाती है, किसी और समय पर क्यों नहीं? दरअसल, अंकज्योतिष और आध्यात्मिकता की दुनिया में 11:11 को महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि ब्रह्मांड का एक शक्तिशाली संकेत माना जाता है। इसलिए घड़ी पर या फोन में 11:11 दिखते ही लोग विश मांगते हैं।
-1769944928345.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
लॉ ऑफ अट्रैक्शन
11:11 का गहरा संबंध लॉ ऑफ अट्रैक्शन से है। ऐसा कहा जाता है कि जब आप इस नंबर को देखते हैं, तो ब्रह्मांड आपके विचारों का एक सैंपल ले लेता है। उस क्षण आप जो कुछ भी गहराई से सोच रहे होते हैं, वह जल्द ही आपके जीवन में हकीकत बनकर सामने आने लगता है। इसीलिए कहा जाता है कि हमेशा अच्छा सोचें, पॉजिटिव सोचें।
आध्यात्मिक महत्व
दरअसल, 11 को एक मास्टर नंबर माना जाता है। इसे आपकी इंट्यूशन और आपके बीच सीधा कनेक्शन माना जाता है। जब आप इस नंबर को देखते हैं, तो यह ब्रह्मांड की ओर से एक इशारा होता है कि आप अपनी सोच और इरादों पर फोकस करें करें। माना जाता है कि इस दौरान आपके विचार बहुत तेजी से हकीकत में बदलने लगते हैं, इसलिए यह समय केवल अपनी सच्ची इच्छाओं पर ध्यान देने यानी मेनिफेस्टेशन का होता है।
एक वेक-अप कॉल
11:11 को जीवन के लिए एक वेक-अप कॉल भी कहा जाता है। यह हमें याद दिलाता है कि हम अपने जीवन को लेकर जागरूक बनें और अपने कामों को अपने वास्तविक उद्देश्यों के साथ जोड़ें। आप खुद ही अपने एक्सपीरिएंस बनाते हैं और अपनी मंजील तय करते हैं। इसलिए माना जाता है कि जब भी यह नंबर दिखे, तो इसे अपनी मानसिकता को ऊंचा उठाने और पॉजीटिव नतीजों पर ध्यान देने के संकेत माना जाता है।
फरिश्तों का मार्गदर्शन
बहुत से लोगों का मानना है कि 11:11 इस बात का प्रतीक है कि एंजेलिक बीइंग्स यानी ईश्वरीय शक्तियां आपके पास हैं। यह नंबर उनके प्यार, सुरक्षा और मार्गदर्शन का संकेत है। यह हमें याद दिलाता है कि आप अकेले नहीं हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में आपको पूरी मदद मिलेगी।
