Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है Manifestation? अगर ढूंढ़ रहे हैं अपना 'परफेक्ट पार्टनर', तो ऐसे करें मेनिफेस्ट

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 01:51 PM (IST)

    इस आर्टिकल में मेनिफेस्टेशन (what is manifestation) के बारे में बताया गया है जिसका अर्थ है अपनी सोच को हकीकत में बदलना। प्यार पाने के लिए मेनिफेस्ट करने के छह चरण हैं अपनी इच्छा तय करें कल्पना करें लिखें सच का रूप दें इशारों को समझें और समर्पण करें। यह प्रक्रिया आपको अपने सपनों का प्यार पाने में मदद कर सकती है।

    Hero Image
    प्यार को पाने के लिए मेनिफेस्टेशन जानिए कैसे करें? (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमने अक्सर कई अपने बड़े-बुजुर्गों से यह सुना होगा कि अच्छा सोचने से हमेशा अच्छा ही होता है। यहां तक कि आज भी कई लोगों का ऐसा मानना है कि जैसा हम सोचते या बोलते हैं, हमारे साथ वैसा ही होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या हमारी सोच या एक विचार सच में हकीकत बन सकता है। इस बात को लेकर कई समय से चर्चा चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कुछ समय से लोगों के बीच मेनिफेस्टेशन (Manifestation) का चलन काफी ज्यादा बढ़ने लगा है। खासकर प्यार और रिश्तों में मामले में लोग इस पर ज्यादा यकीन करने लगे हैं। आपने अक्सर कई लोगों से इस बारे में सुना होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्या होता है मेनिफेस्टेशन और अपने प्यार को पाने के लिए आप कैसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं।

    मेनिफेस्टेशन क्या है? (What is Manifestation?)

    पिछले कुछ समय से आपने मेनिफेस्टेशन शब्द कई बार सुना होगा। कुछ किताबों या सोशल मीडिया पर आपने अक्सर लोगों को इस बारे में बात करते सुना होगा, लेकिन यह असल में होता क्या है, इसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। मेनिफेस्टेशन शब्द का असल मतलब किसी विचार या सोच को वास्तविकता में बदलना। जब लोग मेनिफेस्टिंग की बात करते हैं, तो उनका मतलब आमतौर पर विचारों, भावनाओं, विश्वासों और कुछ एक्शन्स का इस्तेमाल करके किसी विचार को वास्तविकता में बदलने से होता है।

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के मुताबिक मेनिफेस्टेशन का मतलब है अपनी इच्छाओं को कल्पना और सकारात्मक सोच के जरिए वास्तविकता में बदलना। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि मेनिफेस्टेशन असल में काम करती है।

    कैसे करें अपने प्यार के लिए मेनिफेस्ट? (How to manifest a partner)

    अगर आप फेनिफेस्टेशन के बारे में अगर समझ चुके हैं, तो अब आपको बताते हैं कि अपने प्यार को पाने के लिए आप कैसे फेनिफेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 6 स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में-

    पहला स्टेप: तय करें कि आप क्या चाहते हैं

    सबसे पहले यह तय करें कि आपके लिए एक परफेक्ट रिलेशन कैसा दिखता है। इस बात पर गंभीरता से विचार करने के लिए समय निकालें कि आप वर्तमान में अपने पार्टनर में क्या तलाश रहे हैं। आप किस तरह के रिश्ते में रहना चाहते हैं, यह तय करें।

    दूसरा स्टेप: इसकी कल्पना करें

    अब अपने मन में इसका सपना देखें और खुद को इसके बारे में उत्साहित होने दें! यह खुद को इसकी तरफ आकर्षित होने दें। हो सकता है आपने कई बार अपने सपनों के पार्टनर की कल्पना करने में घंटों बिता दिए हों, लेकिन अब यह गंभीर होने का समय है। इसलिए इस परफेक्ट रिलेशन के बारे में कल्पना करें।

    तीसरा स्टेप: अब इसे लिखें

    इसके बाद बारी आती है अपने मेनिफेस्टेशन को लिखने की। इसे लिखने से आपको उन्हें बार-बार देखने में मदद मिलेगी। अपनी मेनिफेस्टेशन की लिस्ट लिखने पर विचार करें और दिमाग में अपने फ्यूचर गोल्स को सबसे ऊपर रखें। इसके बाद यह लिखें कि आप क्या पाना चाहते हैं और कैसा प्यार चाहते हैं। जब आपकी लिस्ट तैयार हो जाए, तो उसे खुद पढ़ें और फिर सच करने के लिए हर दिन इसे दोहराएं।

    चौथा स्टेप: इसे सच का रूप दें

    अब अपनी इस कल्पना को सच्चाई का रूप दें। ऐसे व्यवहार करें जैसे आपके सपनों का इंसान पहले ही आपको मिल चुका हो। किसी नतीजे को लेकर ज्यादा चिंतित न हों, खुद की देखभाल के लिए समय निकालें, ऐसे काम करें जिनसे आपको अच्छा महसूस हो, चाहे आपके जीवन में कोई साथी हो या न हो।

    पांचवा स्टेप: यूनिवर्स के इशारों को समझें

    ऊपर के सभी स्टेप्स करने के बाद अब समय है, इन चीजों के सच होने का इंतजार करना। आपको इसके लिए कई तरह के इशारे मिलेंगे, जिन्हें आपको इग्नोर नहीं करना है। अगर आपकी लाइफ में कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसमें वह गुण हैं, जो आप अपने पार्टनर में चाहते हैं, तो उन्हें हां कहें और जिनमें ऐसे गुण नहीं हैं, उनसे दूरी बनाएं। ऐसा करके आप यूनिवर्स को बता रहा है कि आप इस तरह के व्यक्ति को चाहते हैं और इसलिए आप इस तरह के लोगों को और ज्यादा आकर्षित करते रहेंगे, चाहे आप चाहें या नहीं।"

    छठा स्टेप: समर्पण

    अंतिम चरण शायद सबसे कठिन है। हो सकता है कि आप जिस प्रेम को आकर्षित करते हैं वह वैसा न हो जैसा आपने कल्पना की थी, इसलिए रास्ते में आने वाली कुछ हैरान करने वाली चीजों के लिए खुद को तैयार रखें। समर्पण का मतलब है किसी खास परिणाम या व्यक्ति से जुड़े बिना प्रेम को अपने जीवन में आने देना। दरअसल, जब आप प्यार की तलाश करते हैं, तो यूनिवर्स आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से करा सकता है, जो बिल्कुल अप्रत्याशित हो। दस साल बाद आप पीछे मुड़कर देखेंगे और समझेंगे कि बाकी सभी लोगों के साथ यह रिश्ता क्यों नहीं चल पाया।

    यह भी पढ़ें- र‍ि‍श्‍ते को मजबू‍त बनाना है, तो अपना लें 7-7-7 रूल; कपल्‍स के बीच कभी नहीं आएगी कड़वाहट

    यह भी पढ़ें- भारत में तेजी से बदल रहा है डेटिंग कल्चर, सिचुएशनशिप से नैनोशिप अब है रिश्तों में ‘नो लेबल्स’ का दौर

    comedy show banner
    comedy show banner