Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या है World Rainforest Day का इत‍िहास? इन देशों में आज भी माैजूद हैं दुन‍िया के सबसे बड़े वर्षावन

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 05:07 PM (IST)

    हर साल 22 जून को विश्व वर्षावन दिवस मनाया जाता है। ये द‍िन वर्षावनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण और टिकाऊ प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। ये जंगल वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड समेत कई हानिकारक गैसों को सोख लेते हैं।

    Hero Image

    22 जून को विश्व वर्षावन दिवस मनाया जाता है। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज के समय में जंगलों की खूब कटाई हो रही है। गर्मी बढ़ने का एक ये भी कारण हो सकता है। दरअसल, जंगलों में पेड़ों की भरमार के कारण गर्मी का असर कुछ तो कम होता है। भारत जैसे देश में तो कई राज्‍य ऐसे हैं जो भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें क‍ि हर साल 22 जून को World Rainforest Day मनाया जाता है। ये वो द‍िन होता है जब दुनियाभर में वर्षावनों के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक क‍िया जाता है। ये दिन पौधों और जानवरों की प्रजातियों का समर्थन करता है। आज प्रदूषण इतना बढ़ गया है क‍ि न तो हवा शुद्ध रही है और न ही पानी। इसका सबसे बड़ा कारण यही है क‍ि जंगल कम हो रहे हैं।

    हालांक‍ि, ज्‍यादा से ज्‍यादा पौधरोपण करके इसके असर को कुछ कम किया जा सकता है। अभी भी दुन‍िया में कई सारे Rainforest मौजूद हैं। हम Rainforest Day के मौके पर आपको इस द‍िन के इत‍िहास के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही दुन‍ियाभर में मौजूद सबसे बड़े वर्षावनों के बारे में भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्‍या है Rain Forest Day का इति‍हास?

    रेनफॉरेस्ट पार्टनरशिप नाम की एक संस्था ने इस द‍िन को मनाने की शुरुआत की थी। इसे 2017 में दुनियाभर के कई देशों में मान्यता मिली थी। आपकाे बता दें क‍ि सबसे पहली बार इसे 22 जून 2017 को ही मनाया गया था। इसे मनाने का उद्देश्‍य वर्षावनों के महत्व के बारे में लोगों को बताना है। साथ ही आने वाली पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाना है। अगर आप रेन फॉरेस्‍ट के बारे में नहीं जाते हैं तो बता दें क‍ि ये वो जंगल होते हैं जहां सालभर बार‍िश होती है।

    यह भी पढ़ें: 'धरती के फेफड़ों' को बचाने में जुटी ब्राजील सरकार, वनों की कटाई में पिछले महीने की तुलना 66% से अधिक आई गिरावट

    इससे हरियाली भी बनी रहती है। यहां के पेड़ बहुत घने होते हैं। यहां पर कई तरह की वनस्पतियां पाई जाती हैं। ये जंगल दो तरह के होते हैं। पहला तो Tropical Rainforests तो दूसरा Temperate Rainforests।

    वर्षा वन क्यों जरूरी है?

    वर्षावन इसल‍िए भी जरूरी होते हैं क्‍यों ये दुनिया को 20% ऑक्सीजन देते हैं। इसके अलावा ये ग्‍लोबल वार्मिंग से लड़ते हैं। ये जलवायु का संतुलन बनाए रखते हैं।

    ये हैं दुन‍िया के सबसे बड़े Rainforest

    • दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन दक्षिण अमेरिका में है। इसका नाम Amazon Rainforest है।
    • अफ्रीका के बीचों बीच स्थित Congo Rainforest लगभग 3.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
    • Sundaland में बोर्नियो, सुमात्रा, जावा और मलेशिया के हिस्से शामिल हैं।
    • Atlantic Forest ब्राजील, अर्जेंटीना और पराग्वे में फैला हुआ है। हालांकि इसका एक बड़ा हिस्सा खेती-क‍िसानी में बदल गया है।
    • गिनी के जंगल वेस्‍ट अफ्रीका के देशों जैसे लाइबेरिया, सिएरा लियोन और नाइजीरिया तक फैले हुआ है।

    यह भी पढ़ें: अमेजन के रेनफॉरेस्ट में मिला दुनिया का सबसे बड़ा सांप, 26 फुट है लंबाई; कार के टायर जितनी मोटाई