Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Housewife Day 2023: क्या है नेशनल हाउसवाइफ डे और इसे मनाना क्यों है जरूरी?

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 06:20 PM (IST)

    National Housewife Day 2023 हर साल दुनियाभर में नेशनल हाउसवाइफ डे मनाया जाता है। इसे नवंबर की तीसरी तारीख को ही मनाते हैं। हम सभी के परिवार में एक ऐसा सदस्य जरूर होता है जो हमारे लिए जिंदगी जीना आसान बनाता है। समय पर हमें खाना मिलता है घर साफ रहता है और इसके साथ ही घर के दूसरे काम भी पूरे हो जाते हैं।

    Hero Image
    National Housewife Day 2023: क्या है नेशनल हाउसवाइफ डे?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Housewife Day 2023: आपकी मां हों, पत्नी या फिर बहन, जो भी घर की पूरे दिन देखभाल करता है, उसे अंग्रेजी में होममेकर कहा जाता है। उनकी कड़ी मेहनत और बलिदान से हमारा घर चलता रहता है। इसलिए, उनके सभी योगदानों का सम्मान करने के लिए एक पूरा दिन हर साल समर्पित किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम सभी के परिवार में एक ऐसा सदस्य जरूर होता है, जो हमारे लिए जिंदगी को आसान बनाता है। समय पर हमारे लिए खाने को खाना होता है, घर साफ होता है, छोटे बच्चों की देखभाल की जाती है और इसके साथ ही घर के दूसरे काम भी पूरे हो जाते हैं। खास शख्स को ही होम मेकर कहा जाता है- जिनके बिना एक घर सही तरीके से नहीं चल सकता।

    आज यानी 3 नवंबर को हर साल नेशनल हाउसवाइफ डे या होममेकर्स डे मनाया जाता है, ताकि उन लोगों को सम्मानित किया जा सके, जो हमारा और घर का ख्याल रखते हैं। यह दिन उन लाखों मेहनती घर पर रहने वाली माताओं और पत्नियों को सम्मान देता है, जो घर के सारे काम करती हैं, बच्चों की देखभाल करती हैं और साथ ही रोज के अपने निजी काम भी करती हैं।

    नेशनल हाउसवाइफ डे का इतिहास

    एक होममेकर या गृहिणी वह होती है, जो उस समय घर की देखभाल करने की प्रभारी होती है जब घर के बाकी लोग काम के लिए बाहर होते हैं। इस दिन का नाम भले ही हाउजवाइफ हो, लेकिन यह सिर्फ पत्नी या मां तक ही सीमित नहीं है। आज के मॉडर्न जमाने में यह शब्द हर उस शख्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जो घर का ख्याल रख रहा हो। फिर चाहे पुरुष हो, हमारे मां-बाप या परिवार का कोई भी सदस्य। हालांकि, आमतौर पर महिलाएं यानी मां या पत्नी यह काम करती हैं।

    पहली बार हाउसवाइफ डे कब मनाया गया था यह साफ नहीं है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि इस दिन को पहली बार एक गृहिणी ने ही मनाया था, जिसे ऐसा महसूस हो रहा था कि रातदिन काम करने के बावजूद भी उनके योगदान की सराहना नहीं की जाती है। हालांकि, यह दिन बाकी खास दिनों की तरह पॉपुलर नहीं है, लेकिन फिर भी इसे मनाना जरूर चाहिए।

    कैसे मनाएं नेशनल हाउसवाइफ डे?

    इस दिन को खास बनाने के कई तरीके हो सकते हैं। आप अपनी मां, पत्नी या जो घर का ख्याल रखता है, उसे खास होने और प्यार का एहसास कराएं। एक या कुछ दिनों के लिए उनके सभी काम करें, जैसे खाना पकाना, घर की साफ-सफाई, बच्चों का ख्याल रखना आदि। इसके अलावा आप उन्हें बाहर लंच या डिनर पर ले जा सकते हैं, उन्हें फिल्म दिखा सकते हैं, उनकी किसी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं या फिर उन्हें शॉपिंग करवा सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner
    comedy show banner